फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two years imprisonment

अफीम तस्कर को दो साल की कैद

Fri, 20 Nov 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 20 Nov 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन

अफीम तस्करी करने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी तस्कर को दोषी करार देते हुए दो साल कैद व 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


जुर्माना राशि नहीं भरने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
घटनाक्रम अनुसार एक नवंबर 2012 को डबवाली शहर थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली।
विज्ञापन


युवक के पास से आधा किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में युवक की पहचान थेहड़ मोहल्ला सिरसा और हाल कबीर बस्ती डबवाली निवासी राजेश उर्फ बंटी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने राजेश के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उसे अदालत में पेश किया। तीन साल बाद शुक्रवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरपी सिंह ने राजेश को दोषी करार देकर दो साल कैद की सजा सुना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed