फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   three kidnaper arrested

कर्ज उतारने के लिए किया था रजतपाल का अपहरण

Mon, 08 Feb 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Mon, 08 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
three kidnaper arrested

12वीं के छात्र रजत पाल  को अगवा कर फिरौती मांगने के आरोप में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया मामले का मुख्य आरोपी कर्ज में डूबा हुआ था और कर्ज उतारने के लिए जल्दी पैसा बनाने कमाने के उद्देश्य से उसने अपहरण कर फिरौती मांगने की  साजिश रची।

गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी रोहित शर्मा (30) उर्फ शेरा, बठिंडा निवासी गगनदीप सिंह(20) उर्फ गगनी और पटियाला का रहने वाला गुरविंदर सिंह (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों को मोहाली से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी नवजोत के जरिए रजत से संपर्क में आए थे। नवजोत रजत का दोस्त है और वह मानसा का रहनेवाला है। जिस स्कूल में नवजोत पढ़ता था आरोपी रोहित शर्मा उसी स्कूल की बस चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं  से रोहित और नवजोत की जान पहचान हुई थी। रोहित ने म्यूजिक कंपनी खोली थी जो चल नहीं पाई थी। इस वजह से रोहित पर करीब 40 लाख रुपये का कर्ज हो गया था।

दूसरे आरोपी गुरविंदर सिंह भी कर्ज में डूबा हुआ था। दोनों ने मिलकर अपहरण की साजिश रची और बठिंडा के गगनदीप सिंह को भी साथ मिलाया।

पीड़ित के दोस्त के  अपहरण की कर रहे थे प्लानिंग
एएसपी गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि पहली योजना में नाकाम रहने के बाद आरोपी पीड़ित के दोस्त नवजोत सिंह के अपहरण की फिराक में थे।

एएसपी ने बताया कि आरोपी जब रजतपाल को अपहरण कर ले गए तो उनको पता लग गया था कि इसके घर वालों के पास ज्यादा पैसे नहीं हैं।

इसके अलावा रामा मंडी में लोगों को उन पर शक हो गया था। इसके बाद आरोपी रजत को वहीं छोड़ कर भाग आए थे। आरोपी सोच रहे थे रजत किसी को कुछ नहीं बताएगा।

साथ ही रजत का दूसरे दोस्त नवजोत के परिजनों के पास पैसा ज्यादा है तो उसका अपहरण करके पैसे की मांग करेंगे। 

रोहित शर्मा पर दस से ज्यादा मामले दर्ज हैं पंजाब में
पुलिस ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता रोहित शर्मा पर करीब दस मामले पंजाब के अलग अलग थानों में दर्ज हैं। रोहित पर ज्यादातर मामले धोखाधड़ी केदर्ज हैं।

पुलिस का कहना है आरोपी एक केस में एक साल की सजा भी सुनाई जा चुकी है। दूसरा आरोपी गगनदीप सिंह नशेड़ी है। उस पर लड़ाई झगड़ों केकई मामले बठिंडा में दर्ज हैं।

पीड़ित पुलिस में नहीं देना चाहता था शिकायत

पुलिस ने बताया कि रजत पाल 3 फरवरी को आरोपियों के चुंगल से छूट कर आया था। उस समय वह मामले में शिकायत नहीं देना चाहता था। अगले दिन कमरे में साथ रहने वाले दोस्तों केसमझाने पर उनकेसाथ शिकायत देने गया था। पुलिस का कहना है कि अगर रजत शिकायत न देता तो उसके दोस्त नवजोत का भी अपहरण कर लिया जाता।

आरोपियों का तीन दिन का रिमांड हासिल किया

रविवार दोपहर को पुलिस ने तीनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस इन आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल कपड़े, हथियार, कार आदि चीजे बरामद करनी है।

यह था मामला
मोहाली के स्कूल  से 12वीं का छात्र रजतपाल (18) सेक्टर-21सी में बतौर पीजी रहता है। रजत मूलरूप से सिरसा के डिंगरोड का रहने वाला है। सेक्टर-19 थाने को दी शिकायत में उसने कहा कि उसे तीनों आरोपी 2 फरवरी को गाड़ी में बिठाकर खरड़ की ओर ले गए।

उसने आरोपियों से कई बार पूछा कि कहां ले जा रहे हैं लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। इस पर उसे अहसास हुआ कि उसका अपहरण कर लिया गया है।

रजतपाल ने उनकी गाड़ी से भागने की कोशिश भी की। इस पर आरोपियों ने उसे पीटा और चाकू से हमला किया। इससे उसे कई जगह चोटें आईं। छात्र के मुताबिक रोहित और उसके साथी उसको बठिंडा के पास रामा मंडी ले गए। वहां तीनों ने उसे ट्यूबवेल पर रस्सी से हाथ-पैर बांध दिया।


मुंह भी कपड़े से बांध दिया। इसी दौरान आरोपियों ने उसकी मोबाइल रिकार्डिंग कर उसकी परिजनों को भेज कर 2 करोड़ की फिरौती मांगने की तैयारी कर रखी थी। रजत के अनुसार स्थानीय लोगों की मदद से उनकेचुंगल से छूट कर भाग आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed