फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   suratgadiya bazar sirsa, loot sirsa, sirsa

लुटेरों से भिड़ी महिलाएं, पिस्तौल छोड़ भागे बदमाश

Thu, 25 May 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Thu, 25 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
suratgadiya bazar sirsa, loot sirsa, sirsa
loot - फोटो : Bureau

दस घंटों के भीतर शहर में दो बड़ी वारदातों ने लोगों को हिलाकर रख दिया और पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों की पोल खोलकर रख दी। सूरतगढिया बाजार की गली बेरी वाली में बुधवार दोपहर दिन दहाड़े आढ़ती के घर में घुसकर दो-तीन बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया, महिलाओं ने बदमाशों का मुकाबला किया तो बदमाशों ने चाकू मारकर तीन महिलाआें को घायल कर दिया। महिलाओं का विरोध देखते हुए बदमाश भाग खडे़ हुए। भागते समय बदमाशों की पिस्टल सड़क पर गिर गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी करवा दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता ने मौके पर पहुंकर घटनाक्रम के संबंध में जानकारी हासिल की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अनाज मंडी में आढ़त का कारोबार करने वाले अजय कुमार उर्फ डब्बू का सूरतगढ़िया बाजार की गली बरी वाली में घर है। दिन में करीब 12:30 बजे अजय कुमार की मां 78 वर्षी शकुंतला देवी, पत्नी सीमा जैन व पुत्रवधू चहक जैन घर में थे। तभी तीन बदमाश हाथों में हथियार लेकर घर में घुस गए। बदमाशोें ने महिलाओं को चाकू दिखाते हुए कहा कि चुपचाप घर में पड़े सारे गहने व रुपये उनके हवाले कर दो। लेकिन महिलाओं ने हौसला दिखाया और बदमाशों का विरोध करने लगीं। शकुंतला देवी, सीमा जैन व चहक जैन ने वाइपर व झाडू उठाई तो बदमाशों ने चाकुओं से उन पर हमला बोल दिया। शकुंतला के गले पर चाकू मारा और सीमा व चहक के पेट व छाती पर वार किए। लेकिन महिलाओं ने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाने लगीं। जिससे बदमाश घवरा गए और भाग निकले।
विज्ञापन


बताया जाता है कि एक लुटेरा  घर के पीछे गेट से फरार हुआ, जबकि दो मेन गेट से बाहर निकले। जैसे ही लुटेरे गली में आए तो उन्होंने लोगों को अपनी ओर आता देखा। लुटेरों ने लोगों को चाकू दिखाया तो लोग सहम गए। इसी दौरान एक लुटेरे की पिस्टल नीचे गिर गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती वे फरार होने में कामयाब रहे। बदमाश कुछ भी नहीं लूट सके। इसके बाद लोगों ने तुरंत घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया । लूट की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी अभिषेक गर्ग, डीएसपी विजय कक्कड़, सीआईए प्रभारी राजाराम व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने नीचे गिरा पिस्टल अपने कब्जे में ले लिया । घायलों का हाल जानने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता भी सिविल अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
दिन दिहाड़े हुई इस वारदात के बाद लोगों में भय का माहौल है। पुलिस लुटेरों की पहचान करने के लिए बेरी वाली गली और बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज खंगाल रही है। हालांकि घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं लेकिन वे कुछ दिनों से खराब हैं।

दोपहर को मेरी मां शकुंतला, पत्नी सीमा जैन व बहू चहक घर पर थे। दोपहर को अचानक तीन युवक घर में आ घुसे। उनके हाथों में पिस्टल और चाकू थे। उन्होंने नगदी व आभूषण देने की धमकी दी। महिलाओं ने लुटेरों पर घर का सामान फेंकना शुरू कर दिया। जिस पर लुटेरों ने माता शकुंतला के गले पर चाकू से वार किया। सीमा व चहक ने जब लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की तब उन्होंने उक्त दोनों के पेट और छाती में चाकू घोंप दिए।

-आढ़ती अजय जैन

बदमाशों का स्कैच तैयार कर रही है पुलिस
शहर थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सिटी थाना पुलिस, सीआईए ,साइबर सेल व स्पेशल स्टॉफ की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। घायल महिलाओं की हालत अभी ठीक नहीं है। उनके फिट होने पर उनसे बातचीत की जाएगी। जिलेभर में नाकाबंदी करके संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस लोगों से बातचीत करके बदमाशों का स्कैच तैयार करेगी।
-सुरजीत सहारण, जिला पुलिस प्रवक्ता, सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed