फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Student took the exam amidst police security in Sirsa of Haryana

सिरसा: पुलिस सुरक्षा के बीच छात्र ने दी परीक्षा, गांव के दबंगों ने परीक्षा में बैठने न देने और जान से मारने की दी थी धमकी

Fri, 01 Apr 2022 01:35 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 01 Apr 2022 01:35 AM IST
सार

छात्र का पूरा परिवार शहर में पलायन कर चुका है। कोर्ट में जाने के बाद एसपी ने सुरक्षा मुहैया करवाई। पुलिस कर्मी पीड़ित छात्र को घर से गाड़ी में लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।

विज्ञापन
Student took the exam amidst police security in Sirsa of Haryana
पुलिस सुरक्षा के बीच छात्र ने दी परीक्षा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में परीक्षा में न बैठने देने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गांव शाहपुरिया के पीड़ित छात्र ने पुलिस सुरक्षा के बीच दसवीं की परीक्षा दी। पुलिस कर्मी पीड़ित छात्र को घर से गाड़ी में लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और परीक्षा समाप्त होने तक स्कूल में ही पुलिस तैनात रही। 

विज्ञापन


शाहपुरिया निवासी विजय सिंह अपने पूरे परिवार को लेकर गुरुवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे गांव से पलायन कर शहर आ गया। उसने कोर्ट में पेश होकर बताया कि उनके बेटे की 10वीं की परीक्षा शुक्रवार है, लेकिन इससे पहले ही दबंग लोगों ने आकर परीक्षा में ना बैठने देने व जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


इससे परिवार भयभीत हो गया और करीब 40 सदस्यों वाले पूरे परिवार को लेकर सिरसा आ गया है। इसके बाद न्यायालय ने संज्ञान लिया और एसपी को पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाने के आदेश जारी किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला 
25 मार्च को गांव शाहपुरिया निवासी विजय कुमार ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को आकर बताया कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखता है और उसका नाबालिग बेटा गांव के ही राजकीय विद्यालय में 10वीं कक्षा का छात्र है। 31 मार्च से परीक्षा शुरू होनी है, लेकिन प्रिंसिपल ने नाम काट दिया और परीक्षा में भी नहीं बैठने दिया जा रहा।

एक मार्च को दबंगों ने उसकी और नाबालिग पुत्र की पिटाई भी की।  पुलिस ने मारपीट करने और स्कूल में प्रवेश ना करने देने पर प्रिंसिपल सहित 7 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया, लेकिन चोपटा पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई।

 

मामले के बाद पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। पीड़ित छात्र को सुरक्षा कर्मी अपने साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे थे और वापस भी लेकर आए हैं। जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती सुरक्षा बल उनके घर पर तैनात रहेगा। - सत्यवान, थाना प्रभारी, चोपटा । 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed