फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Stone pelted on moving train in Kalanwali of Sirsa, locopilot injured

Sirsa: कालांवाली में चलती ट्रेन पर पत्थर फेंका, चालक जख्मी, एक घंटे स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

Fri, 29 Jul 2022 01:58 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 29 Jul 2022 01:58 AM IST
सार

शरारती तत्व की हरकत से यात्रियों की मुसीबत बढ़ रही है, ट्रेन एक घंटे स्टेशन पर खड़ी रही। प्राथमिक उपचार के बाद चालक को ड्यूटी पर भेजा।

विज्ञापन
Stone pelted on moving train in Kalanwali of Sirsa, locopilot injured
कालांवाली में चलती ट्रेन पर पत्थर फेंका, चालक जख्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में किसी शरारती तत्व ने कालांवाली रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर लगने से ट्रेन चालक उमेश साहणी घायल हो गया। ट्रेन चालक को श्री बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक का प्राथमिक उपचार कराने के बाद करीब एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस घटना के कारण ट्रेन यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


ट्रेन चालक उमेश साहणी ने बताया कि गुरुवार रात करीब 8.18 बजे बठिंडा से चलकर रामां मंडी होती हुई 04783 कालांवाली आ रही थी। इस दौरान कालांवाली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही देसूमलकाना तख्तमल रेलवे फाटक के नजदीक किसी शरारती तत्व ने जोर से एक बड़ा पत्थर फेंका। तेज रफ्तार ट्रेन के शीशे से टकराकर पत्थर उनके मुंह व कान पर लगा।
विज्ञापन


इसके अलावा ट्रेन के आगे का मुख्य शीशा बिल्कुल टूट गया। सीढ़ियों की तरफ  लगा शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद परिचालक बाल-बाल बच गया। इस घटना के बाद चालक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रात करीब 9.20 बजे ट्रेन को सिरसा के लिए रवाना किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का पता चलते ही रेलवे पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। वहीं, रेलवे चौकी प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि घटना के बाद ट्रेन चालक उमेश साहणी को चोटें आई है। वे मेमो देकर गए हैं, जिसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। मेमो देने के बाद प्राथमिक उपचार लेकर वे करीब एक घंटे बाद ट्रेन लेकर रवाना हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed