{"_id":"57d84cd14f1c1b912cd48735","slug":"sirsa-police-suspended-four-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों से डील करने वाले सिरसा के चार पुलिस कर्मी हुए बर्खास्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्करों से डील करने वाले सिरसा के चार पुलिस कर्मी हुए बर्खास्त
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद में हेरोइन तस्करी के मामले में डील करते पकड़े गए सिरसा के चार पुलिस कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता ने बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त हुए कर्मचारियों में ओढां पुलिस थाने का एसआई मनदीप सिंह, शहर थाना सिरसा का हवलदार कृष्ण कुमार, डिंग थाने का सिपाही प्रवीण कुमार व ओढां थाने का सिपाही धीरज कुमार शामिल है। दो सितंबर को इन पुलिस कर्मचारियों ने फतेहाबाद स्थित होटल पाली में हेरोइन तस्करों से एक लाख रुपये की डील की और 72 ग्राम हेरोइन भी अपने पास रख ली। तस्करी में शामिल एक शख्स ने घटना के बारे में फतेहाबाद पुलिस को सूचना दी। फतेहाबाद पुलिस ने सिरसा में दबिश देकर उक्त चारोें पुलिस कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन पुलिस कर्मचारियों का संबंध ड्रग माफिया से भी सामने आया है जिससे पुलिस विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है। सिरसा पुलिस अधीक्षक ने चाराें आरोपी पुलिस कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन