फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, old man, die, sirsa

बेइज्जती के डर से अधेड़ ने की आत्महत्या

Fri, 16 Sep 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Fri, 16 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
गांव चक्कां में उस समय सनसनी फैल गई जब खेत में अधेड़ की ग्रामीणों ने लाश देखी। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा भेज दिया गया। उधर मामले की जांच की मांग को लेकर परिजन थाना प्रभारी से मिलने के लिए थाना परिसर में पहुंचे।
विज्ञापन


मृतक के बेटे अशोक कुमार, भाई संतलाल, धर्मपाल, मदनलाल सहित अन्य ग्रामीणों व परिजनों ने बताया कि महेंद्र पुत्र गुरदयाल सिंह बाहर ढाणी में रहता था। उसका पड़ोसी के साथ कोई लेन-देन था। जब वह पड़ोसी से पैसे लेने गया तो पड़ोसियों ने उस पर लड़की को छेड़ने का आरोप लगा दिया और वहां पर शोर मच गया। लड़की के परिजन शिकायत लेकर महिला थाना सिरसा गए और वहां पर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

 रात करीब 11 बजे महेंद्र के पास महिला थाने से फोन आया और महेंद्र से बात हुई। इसके बाद परिजन सो गए और सुबह जब ग्रामीणों ने देखा कि ओमप्रकाश के खेतों में महेंद्र का शव पड़ा है तो उन्होंने उनके परिजनों को जानकारी दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वहां पर जहर की शीशी भी पड़ी थी, जिससे अनुमान लगाया गया कि महेंद्र की मौत जहर निगलने से हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि महेंद्र ने अपनी इज्जत व गांव में बनी मिशाल के डर से आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचित किया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा स्थित सामान्य अस्पताल भिजवा दिया गया। न्याय पाने के लिए दूसरी ओर परिजन थाना परिसर रानियां में पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed