{"_id":"577ff8bb4f1c1b114f7f9a56","slug":"sirsa-news-hindi-news-vigilence-rade-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस ने थाना और पीएचसी के मकानों में चल रहे अवैध बिजली कनेक्शन पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजिलेंस ने थाना और पीएचसी के मकानों में चल रहे अवैध बिजली कनेक्शन पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
छापेमारी
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को चोपटा क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों में छापेमारी की। टीम ने चोपटा पीएचसी व चोपटा पुलिस थाने में अवैध रूप से बिजली सप्लाई चलते पकड़ा। सीएचसी के मकानों में जहां बिना मीटर के सीधे कनेक्शन चल रहे थे, जिनकी तार को टीम ने अपने कब्जे में ले लिया, वहीं चोपटा थाना में थाने के मीटर से मकानों में अवैध रूप से बिजली कनेक्शन लिया हुआ था, जिसका लोड जांचा गया। छापेमारी में विजिलेंस टीम के सदस्यों के साथ पुलिस कर्मचारी भी मौजूद थे। बाद में टीम ने लोड की गणना की व आगामी कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को मामले के बारे में अवगत करवाया।
जानकारी के मुताबिक गांव लुदेसर निवासी संजय कुमार ने कुछ रोज पूर्व बिजली निगम कार्यालय सिरसा के एसई. व एक्सईएन को शिकायत देते हुए कहा कि चोपटा क्षेत्र के कई सरकारी कार्यालयों में बिजली की चोरी होती है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बिजली निगम ने एक टीम का गठन किया, इंचार्ज एसडीई विकास ठकराल को बनाया गया। वहीं टीम में शिकायतकर्ता संजय को भी शामिल किया गया। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे विजिलेंस टीम पुलिस बल के साथ चोपटा पीएचसी पहुंची।
जहां बने पांच मकानों में बिजली के पोल से सीधा कनेक्शन चल रहा था। टीम के सदस्यों ने अवैध रूप से चल रहे बिजली कनेक्शनों का लोड दर्ज कर तार को कब्जे में ले लिया। वहां कुल पांच मकानों में बिजली चोरी पकड़ी गई। उसके बाद टीम चोपटा थाना में पहुंची जहां पर थाने के मीटर से चार मकानों में बिजली के अवैध कनेक्शन लिए हुए थे। टीम ने यहां के लोड चेक कर अपने रिकॉर्ड में दर्ज किया, जिसके बाद आगामी कार्रवाई होगी। इस दौरान छापेमारी करवाने वाले संजय लुदेसर ने आरोप लगाया है कि जब वह चोपटा थाना के मीटर से फर्जी तरीके से लगाई गई बिजली की तार का वीडियो बनाने लगा तो चोपटा थाना के कर्मचारियों ने उसे धमकाया और उसे वीडियो डिलीट करने के लिए बाध्य किया। आरोप है कि इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने उसे केस में फंसाने की धमकी भी दी। वहीं बताया कि उसने थाने के दो पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत भी दे रखी है। जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
मकानों में चल रहा था फर्जी बिजली कनेक्शन: एसडीई
जब विजिलेंस टीम के इंचार्ज विकास ठकराल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि चोपटा पीएचसी में पांच मकानों में बिजली चोरी पकड़ी गई थी, जिन पर केस दर्ज किया जाएगा वहीं चोपटा थाना में चार मकानों में थाने के मीटर से बिजली सप्लाई चल रही थी, जिसकी रिपोर्ट बनाई जा रही है। उसके बाद आगामी कार्रवाई के लिए उच्च आधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।