{"_id":"57814be44f1c1b291e7fa7aa","slug":"sirsa-news-hindi-news-frooddd-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"51 लाख रुपये ठगने वाला पुलिस चढ़ा पुलिस के हत्थे, जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
51 लाख रुपये ठगने वाला पुलिस चढ़ा पुलिस के हत्थे, जेल
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
रुपये डबल
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी से 51 लाख की ठगी करने के मामले में पुलिस ने अनाज मंडी स्थित भारत पेस्टीसाइड एंड सीड स्टोर के संचालक श्रवण सिंह को गिरफ्तार किया है। दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद शनिवार को पुलिस ने उसे अदालत समक्ष पेश किया। जिसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार एडिशनल अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर आठ भारत पेस्टीसाइड एंड सीड स्टोर के संचालक श्रवण सिंह ने मुंबई की कंपनी घरडा केमिकल लिमिटेड की सिरसा में अधिकृत विक्रेता के तौर पर एजेंसी ली। पुलिस के अनुसार कंपनी से 51 लाख का सामान लेकर उसने रुपयों का भुगतान नहीं किया। कंपनी के मैनेजर सुनील यादव ने श्रवण सिंह से कंपनी के रुपया लौटाने को कहा तो उसने साफ इंकार कर दिया। इसके बाद घरडा केमिकल लिमिटेड ने पुलिस थाने में श्रवण सिंह के खिलाफ शिकायत दी और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आपराधिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर लिया। पुलिस ने श्रवण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए उसके गांव भंगू में दबिश दी, लेकिन वे चकमा देने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपी की दुकान के आस-पास मुखबिरों का जाल बिछा दिया और इसी का फायदा पुलिस को मिला। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली की श्रवण सिंह सिरसा आया हुआ है और पुलिस ने दसे दबोच लिया। उसे सीधा शहर थाने आया गया और बाद में पुलिस ने उसे अदालत समक्ष पेश कर दिया।