{"_id":"571150ff4f1c1b1e114a70b0","slug":"sirsa-news-hindi-news-crime-thugi-land-farmer-43-lacs-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के नाम पर किसान से साढ़े 43 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के नाम पर किसान से साढ़े 43 लाख की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 16 Apr 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
शीघ्र ही बच्चों के बैंक खाते में आरटीजीएस से स्कॉलरशिप की राशि जमा होगी।
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों की ठगी के मामले में सदर पुलिस ने अदालत के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व साजिश रचने का मामला दर्ज किया है। सदर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार गांव चाहरवाला निवासी संदीप कुमार ने फतेहाबाद के गांव तामसपुरा निवासी मलकीत सिंह व सिरसा की अग्रसेन कॉलोनी निवासी सुरेश कुमार के साथ सदर थाना क्षेत्र स्थित जमीन की खरीद बेच का सौदा किया था।
विज्ञापन
आरोप है कि मलकीत व सुरेश कुमार जमीन के सौदे की राशि 43 लाख, 50 हजार रुपये धोखाधड़ी से हड़प ली। लाखों की ठगी के शिकार संदीप कुमार ने पुलिस को शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसे मजबूरन अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। उसने एसीजेएम पवन कुमार की अदालत में आरोपियों के खिलाफ इस्तगासा दायर कर दिया। सुनवाई करते हुए अदालत ने सदर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया। जांच अधिकारी जगदीश कुमार का कहना है कि अदालत के आदेश पर अमल करते हुए साढ़े 43 लाख की ठगी के आरोपी मलकीत सिंह व सुरेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन