{"_id":"573e0f5d4f1c1b9857ac77a6","slug":"sirsa-news-hindi-news-crime-rape-father-in-law-nurse-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ही कर रहा था नर्स बहू का यौन उत्पीड़न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर ही कर रहा था नर्स बहू का यौन उत्पीड़न
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 21 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल की नर्स पिछले एक साल से अपने ससुर द्वारा ही यौन उत्पीड़न का शिकार होती रही। आखिर इससे परेशान आकर उसने महिला पुलिस थाने में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर्राई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ससुर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वीरवार को पीड़िता के अदालत समक्ष कलमबंद बयान दर्ज करवाए गए।
विज्ञापन
अदालत में दिए अपने बयान में पीड़िता ने कहा है कि वह सिविल अस्पताल में स्टाफ नर्स के रूप में काम करती है। उसे सिविल अस्पताल परिसर में ही सरकारी क्वार्टर मिला हुआ है। उसका ससुर पिछले एक साल से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है। शुरुआत में ड्यूटी पर जाते समय तो कभी घर में अकेला देखकर छेड़छाड़ शुरू कर देता था। बदनामी के डर से उसने किसी को इस बारे में नहीं बताया। इसके बाद ससुर की हिम्मत बढ़ गई और वो उसका यौन उत्पीड़न करने लगा।
विज्ञापन
हर रोज के उत्पीड़न से परेशान होकर उसने हिम्मत जुटाई और महिला पुलिस थाने जाकर अपनी आप बीती सुनाई। पीड़ित ने लिखित में अपनी शिकायत थाना इंचार्ज को दी। महिला थाना प्रभारी सीमा सोढ़ी का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी ससुर के खिलाफ यौन उत्पीड़न सहित अन्य आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। वीरवार दोपहर को पीड़िता के अदालत समक्ष कलमबंद बयान दर्ज करवाए गए। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन