फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Crime, Rape, Court, Justice, 10 years imprisonment, sachin bansal, Sirsa

दुष्कर्मी सचिन बंसल को मिली दस साल की कैद

Mon, 02 May 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Mon, 02 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Crime, Rape, Court, Justice, 10 years imprisonment, sachin bansal, Sirsa
सजा - फोटो : Desk

चंडीगढ़ में जॉब करने वाली युवती से होटल में दुष्कर्म करने वाले सचिन बंसल को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने दस साल कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा दुराचारी को दस हजार रुपये जुर्माना भी किया गया। जुर्माना नहीं भरने पर एक महीना अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

विज्ञापन


न्यायालय ने शुक्रवार दोपहर को सचिन बंसल को दोषी करार देकर सजा का फैसला शनिवार तक सुरक्षित रखा था। न्यायालय का परिसर में सुबह से ही लोगों में इस बहुचर्चित रेप कांड को लेकर चर्चा होती रही। शहर से काफी लोग अदालत का फैसला सुनने के लिए अदालत के बाहर खड़े रहे। दोपहर बाद न्यायाधीश प्रवीण कुमार ने ए ब्लॉक निवासी सचिन बंसल की सजा का ऐलान किया। अदालत ने रेप पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने के मामले में छह महीने की कैद व छह हजार रुपये अर्थ दंड लगाया है।
विज्ञापन


ये है मामला
अभियोजन के अनुसार सिरसा निवासी एक युवती ने नौ अक्टूबर 2014 को शहर थाने में पहुंचकर महिला अधिवक्ता समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2008 में वह और ए ब्लॉक निवासी सचिन बंसल एक साथ ट्यूशन पढ़ते थे। 2010 को उसकी चंडीगढ़ स्थित निजी कंपनी में जॉब लग गई। 2012 में सचिन बंसल का उसके पास फोन आया इसके बाद चंडीगढ़ में दोनों के बीच मुलाकात शुरू हो गई। एक दिन सिरसा से सचिन का उसके मोबाइल पर कॉल आई और उसने उसे सिरसा बुलाया। वह सिरसा पहुंची तो सचिन उसे एक होटल में ले गया। जहां उसने शादी का वादा करके उसके साथ यौन संबंध बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि वह सचिन के साथ अपनी नई दुनिया की शुरुआत को लेकर काफी खुश थी। सचिन उसे कभी दिल्ली व चंडीगढ़ घुमाने ले जाता और जल्द शादी करने का वादा करके संबंध बनाता और गर्भनिरोध गोली देता। वर्ष 2014 को उसकी मां सचिन के घर दोनों की शादी को लेकर बातचीत करने गई लेकिन सचिन ने शादी से इनकार कर दिया। शादी का झांसा देकर सचिन ने उसकी अस्मत लूटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed