फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Crime, Health, Doctor, Thugi, Dr. Jwani, Sirsa

करोड़ों की धोखाधड़ी में फंसे डॉक्टर ज्याणी

Sun, 10 Apr 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 10 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Crime, Health, Doctor, Thugi, Dr. Jwani, Sirsa
हेल्‍थ्‍ा क्राइम - फोटो : Desk

हिसार रोड गली स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्थित ज्याणी अस्पताल के संचालक डॉक्टर भूपेंद्र मोहन ज्याणी धोखाधड़ी करने के मामले में फंस चुके हैं। एसीजेएम कोर्ट के आदेश पर डॉक्टर ज्याणी के खिलाफ सदर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले में शिकायतकर्ता नेजाडेला कला निवासी भूपेंद्र सिंह ने सदर पुलिस के खिलाफ सीएम विंडो में भी शिकायत दी है। शिकायत में उसने कहा है कि सदर थाना पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही। पीड़ित ने गुहार लगाई है कि जांच अधिकारी के खिलाफ  विभागीय जांच बैठाई जाए और करोड़ों की ठगी को अंजाम देने वाले डॉक्टर भूपेंद्र मोहन ज्याणी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव नेजाडेला कलां निवासी भूपेंद्र सिंह ने एसीजेएम पवन कुमार की कोर्ट में दर्ज करवाई याचिका में अदालत को बताया कि उसने व उसके भाई हरविन्द्र सिंह ने हिसार रोड स्थित ज्याणी अस्पताल के डॉक्टर भूपेंद्र मोहन ज्याणी से नेजाडेला कलां क्षेत्र में भूमि खरीदी थी। भूमि की रजिस्ट्री 18 मई 2005 को करवाई गई। डॉक्टर ज्याणी ने भूमि की सारी रकम रजिस्ट्री के दिन वसूल कर ली। कुछ दिन बाद भूपेंद्र सिंह व उसका भाई हरविंद्र सिंह रजिस्ट्रार दफ्तर में पटवारी के पास खरीदी भूमि का इंतकाल करवाने गए तो उन्हें पता चला कि डॉक्टर ज्याणी ने यह भूमि नेजाडेला कलां निवासी नछत्र सिंह की पत्नी सरदारों देवी व वैदवाला निवासी सतनाम सिंह की पत्नी सुदेश रानी को भी बेच दी है और भूमि का इंतकाल भी सरदरों व सुदेश रानी के नाम हो चुका है।
विज्ञापन


भूमि के कागजात देखे तो पता चला कि फर्जी कागजात तैयार करके डॉक्टर ज्याणी व खरीददार नछत्र सिंह, सरदारों बाई व सुदेश रानी ने भूमि का सौदा व इंतकाल करवाया है। धोखाधड़ी का पता चलने पर भूपेंद्र सिंह डॉक्टर ज्याणी के पास गया तो उसने उसे धमकी दी। इसके बाद धोखाधड़ी का शिकार भूपेंद्र सिंह ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। एसीजेएम पवन कुमार की अदालत ने उसकी याचिका पर सुनवाई करते हुए सदर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने डॉक्टर ज्याणी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed