फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, chain snatching, Sirsa

महिला की दिलेरी, 30 फुट तक घिसटी पर नहीं छाोड़ी चेन, आधी तोड़ ले गए बाइकर्स

Wed, 06 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 06 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, chain snatching, Sirsa
बहादुर महि‌ला - फोटो : Bureau
जैसे ही बाइक पर बैठे बदमाश ने गले में पहनी सोने की चेन खींचने का प्रयास किया तो महिला ने चेन पकड़ ली। तो दूसरे बदमाश ने बाइक तेज कर ली। घुटनों के बल सड़क पर गिरी महिला को बदमाश करीब तीस फुट तक घसीटते ले गए। महिला का शोर सुनकर लोग पीछे दौड़े। इस बीच चेन टूट गई। बाइकर्स आधी चेन लेकर गांव किलियांवाली (पंजाब) की ओर फरार हो गए। पंजाब-हरियाणा के सीमावर्ती इलाके में नौ दिनों में छीनाझपटी की यह तीसरी वारदात थी।
विज्ञापन


    पंजाब क्षेत्र में किलियांवाली रोड निवासी कमला बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपने पांच वर्षीय बेटे राजन को श्री सिद्वेश्वरी महाकाली माता मंदिर के नजदीक ट्यूशन पर छोड़कर पैदल लौट रही थी। घर से करीब 300 फुट की दूरी पर एक बाइक धीमी गति से उसके पीछे-पीछे चलने लगी। एक फैक्टरी के नजदीक आकर युवक यार बैठ जा, यार बैठ जा कहने लगे। इतने में बाइक के पीछे बैठे युवक ने कमला के गले से चेन खींच ली। पहले से सतर्क कमला ने एक हाथ से चेन को पकड़ लिया। दूसरे हाथ से बाइकर्स से चेन छुड़वाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर दूसरे युवक ने बाइक को भगा लिया। महिला सड़क पर गिर गई। बाइकर्स उसे घसीटते ले गए।
विज्ञापन


शोर सुनकर बाहर आए दुकानदारों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान चेन टूट गई। आधी चेन लेकर बाइकर्स फरार हो गए। हालांकि इस प्रयास में उसके घुटनों पर चोट आई है। महिला के अनुसार अपने बेटे को छोड़कर वापस आते समय वह बुजुर्ग नेतराम के पास रुकी थी। जोकि उनका परिचित है। उनसे बातचीत करके जब वह वापस घर की ओर आ रही थी, तब बाइकर्स ने वारदात को अंजाम दिया। नेतराम ने बदमाशों को उसके पीछे आता देखकर नंगे पांव भागकर उसे सचेत करने का प्रयास किया। बुजुर्ग होने के कारण वे ऐसा नहीं कर पाए। बाइक चालक ने काले रंग की टी शर्ट तथा चेन खींचने वाले ने लाल रंग की टी शर्ट पहनी हुई थी। दोनों बदमाशों की उम्र 20-22 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो मिनट 07 सेकेंड में दिया वारदात को अंजाम
वारदात स्थल के निकट एक फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि बदमाश गांव किलियांवाली की ओर से शाम चार बजकर 33 मिनट 50 सेकेंड पर काले रंग की बाइक पर आए थे। महज दो मिनट 07 सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर चार बजकर 35 मिनट 57 सेकेंड पर वापस किलियांवाली (पंजाब) की ओर फरार हो गए।



यह मेरे साथ दूसरी वारदात
अगस्त 2015 में मैं अपने ससुराल नारनौल गई थी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने तेजधार हथियार से उसके गले में पहनी चार तोले सोने की चैन काटने का प्रयास किया। उस समय मुझे आभास हो गया था। नीचे गिरती चेन को पकड़ लिया। आज पहली बार अपने बेटे को छोड़ने गई थी और वारदात हो गई। मैं किलियांवाली चौकी में शिकायत करूंगी।
-कमला (35), मंडी किलियांवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed