{"_id":"579275c54f1c1b7a41c4c906","slug":"sirsa-mpt-kit-sirsa-medical-store-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर पर छापा, कंडोम के डिब्बे से निकली एमटीपी किट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर पर छापा, कंडोम के डिब्बे से निकली एमटीपी किट
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा
Updated Sat, 23 Jul 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
ममेडिकल स्टोर सील
- फोटो : buraeau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य तथा ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को प्रेम नगर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। कार्यवाही के दौरान कंडोम के डिब्बे में छिपाकर रखी दो एमटीपी किट बरामद हुई हैं। टीम ने दुकानदार से जब इसका रिकॉर्ड मांगा तो वह दे न सके जिसके बाद विभाग ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
आईजी स्टाफ तथा सीआईडी को सूचना मिली थी कि प्रेमनगर स्थित श्री गणेश मेडिकल पर एमटीपी किट मिलती है। इस समय फ्रिज के ऊपर कंडोम का डिब्बा पड़ा है, उसमें एमटीपी किट पड़ी है। सूचना पाकर डीसीओ सिरसा संदीप कुमार, उप सिविल सर्जन राजेश चौधरी डबवाली पहुंचे। सीआईडी को साथ लेकर उपरोक्त दुकान पर छापामारी की। इस दौरान मौके पर लैब संचालक जितेंद्र कुमार बैठा हुआ था। कुछ देर बाद मेडिकल स्टोर संचालक मुकेश कुमार भी आ गया। टीम ने उसकी उपस्थिति में जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना सही मिली। कंडोम के डिब्बे से एक नहीं दो एमटीपी किट निकली। डीसीओ ने उससे खरीद बेच का रिकॉर्ड मांगा। मेडिकल संचालक डीसीओ के पैरों में गिर गया। उसने कहा कि उसके दो बेटियां हैं। वह उनकी कसम खाकर कहता है कि यह किट उसकी नहीं है। उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। रिकॉर्ड प्रस्तुत न करने की सूरत में मेडिकल को सील कर दिया गया। टीम ने साथ लगते फ्रेंडस मेडिकल पर रूटीन चेकिंग की। दो प्रकार की ऐसी दवा मिली, जिसे रखा नहीं जा सकता था। टीम ने संचालक को खरीद-बेच का रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
मेडिकल पर एमटीपी किट रखी जा सकती हैं, लेकिन पूरे रिकॉर्ड के अनुसार। गणेश मेडिकल के संचालक से इसकी आपूर्ति के बारे में पूछा गया था, लेकिन उसने कहा कि किट उसकी नहीं है। एमटीपी किट स्वास्थ्य विभाग ने अपने कब्जे में कर ली हैं। नशे में प्रयोग की जा सकने वाली दवाईयां भी मिली हैं। उसे नोटिस जारी किया जाएगा। पंद्रह दिन के भीतर स्वास्थ्य तथा ड्रग विभाग के समक्ष रिकॉर्ड प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
संदीप कुमार, डीसीओ, सिरसा