{"_id":"57435a614f1c1b6127690801","slug":"sirsa-hindi-news-jhorad-khap-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोरड़ खाप का एलान, नशा बेचता कोई मिला तो होगा सामाजिक बहिष्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोरड़ खाप का एलान, नशा बेचता कोई मिला तो होगा सामाजिक बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Tue, 24 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खाप
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान को लेकर झोरड़ खाप की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को जिले के गांव बणी में हुई। अध्यक्षता खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झोरड़ ने की। बैठक में नशे की बिक्री के लिए शासन प्रशासन की मिलीभगत को जिम्मेदार ठहराते हुए कई अहम फैसले लिए गए। झोरड़ ने कहा कि पंजाब से सटे हुए क्षेत्रों में नशे की बिक्री व युवाओं में नशे की लत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। अगर यही हालात रहे तो नशे के मामले में हरियाणा दूसरा पंजाब बन जाएगा। उन्होंने इसके लिए पूरी तरह से शासन व प्रशासन की जिम्मेदार ठहराया। खाप नेता ने कहा कि शासन प्रशासन की शह के बिना नशे का कारोबार हो ही नहीं सकता। क्षेत्र में नशीली दवाएं धड़ल्ले से बिक रही है और इसे रोकने वाला कोई नहीं है।
बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया कि जिस भी परिवार का कोई बच्चा या आदमी नशा बेचते हुए पकड़ा गया तो खाप की ओर से उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। खाप नेता अमरचंद ने कहा कि नशे की इस लत के खिलाफ अपना सामाजिक कर्तव्य निभाते हुए खापों को आगे आना होगा। खाप को जिम्मेदारी लेनी होगी कि हर तरह से बच्चों को नशे से दूर रखे जाए। खाप महासचिव सुभाष झोरड़ ने कहा कि इस अभियान की सफलता तभी है, जब गांव के लोग नशे के खिलाफ एकजुट हों। उन्होंने शासन व प्रशासन से भी मांग की कि नशे की रोकथाम के लिए सशक्त कदम उठाएं ताकि आने वाली पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके। बैठक को पूर्व सरपंच ओमप्रकाश झोरड़, रामकुमार झोरड़, डॉ. भादर झोरड़, महीपाल झोरड़, धर्मपाल, इंद्रपाल झोरड़, रामेश्वर दास फौजी, शीशपाल ठेकेदार, डॉ. सुभाष झोरड़, रघुवीर झोरड़ आदि खाप नेताओं ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विभिन्न स्थानों से आए हुए खाप प्रतिनिधि व भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।