फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, hawalati died, sirsa

कालांवाली के गांव सिंघपुरा पुलिस चौकी में पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 14 Jun 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Tue, 14 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
sirsa, hindi news, hawalati died, sirsa
हवालाती की मौत - फोटो : bureau
कालांवाली क्षेत्र के गांव सिंघपुरा पुलिस चौकी में रविवार की रात हिरासत में लिए गए तीन युवकों में से एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस मौत को हार्टअटैक बता रही है तो वहीं मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन



    जानकारी अनुसार हांसी क्षेत्र के ढाणी कुतुबपुर निवासी करीब 26 वर्षीय संदीप कुमार खेतीबाड़ी करता था। रविवार को वह अपने दोस्त अमित से मिलने सिरसा गोशाला मोहल्ले के पास आया हुआ था। वहां से वह बाइक लेकर कालांवाली क्षेत्र में स्थित दादू रोड पर चला गया। इसी दौरान वहां राजस्थान के गांव गालड़ निवासी राजेश कुमार व राजपुरिया निवासी विकास उसे मिले। तीनों एक माइनर पर खड़े थे। इसी दौरान सिंघपुरा चौकी पुलिस गश्त करती हुई वहां से निकली। पुलिस ने तीनों युवकों को शक के आधार पर तीनों से पूछताछ की। पूछताछ में तीनों ने अपनी पहचान बताई, जिसके बाद पुलिस तीनों को चौकी ले गई। चौकी में तीनों से पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान तीनों युवकों से पुलिस को करीब एक लाख 15 हजार की नगदी भी बरामद हुई।
विज्ञापन




रात्रि को पुलिस ने तीनों को खाना खिलाया और वे सो गए। हालांकि युवकों ने पहचान के तौर पर गांव के सरपंच से भी पुलिस की बात करवाई, लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं छोड़ा। इसके बाद में रात में करीब दो बजे संदीप के सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद युवकों ने पुलिस को बताया। पुलिस कर्मियों ने तुरंत संदीप को कालांवाली के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत हो जाने के बाद पुलिस ने न तो दोनों युवकों को उसकी मौत के बारे बताया और न ही उसके परिजनों को, जिससे उनकी कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर मृतक के साले सूरज और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया है कि अगर संदीप की मौत हार्ट अटैक से हुई तो पुलिस ने सुबह उन्हें क्यों बताया? तीनों युवकों से फोन क्यों छीन लिए। अगर दोनों युवक नशा खरीदने आए थे तो उन्हें सुबह क्यों छोड़ दिया। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह होता है। सूरज का आरोप है कि संदीप से उसे एक लाख रुपए लेने थे और वह उसे ही देने के लिए आ रहा था। वहीं राजेश के पास भी मिली 18 हजार की नगदी, जो उसने संदीप को देनी थी। पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में लापरवाही बरती है, जिसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

क्या कहना है मृतक के दोनों दोस्तों का
संदीप के साथ पकड़े गए दोनों युवक राजेश व विकास ने बताया कि वे तीनों दादू रोड पर एक माइनर के पास खड़े थे। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी आकर उनके पास रुकी और तीनों को गाड़ी में डाल लिया। चौकी में ले जाने के बाद पुलिस ने तीनों से पूछताछ की, जिसपर उन्होंने सब कुछ बता दिया। पुलिस ने तीनों से मोबाइल व रुपये छीन लिए। हालांकि उन्होंने पहचान के लिए गांव के सरपंच से भी पुलिस से बातचीत करवाई, लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं छोड़ा। युवकों का आरोप है कि संदीप की मौत रात्रि को हो गई थी, लेकिन पुलिस ने सुबह उन्हें बताया, जिसके बाद संदीप के फोन से ही उसके परिजनों को घटना बाबत सूचित किया। युवकों का कहना है कि पुलिस ने लापरवाही की है, जिसकी जांच होनी चाहिए और दोषी पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।


क्या कहते हैं एसएचओ
सिंघपुरा चौकी प्रभारी  कैलाश चंद्र ने बताया कि रविवार गश्त के दौरान उन्होंने तीनों युवकों को हिरासत में लिया था। इसके बाद तीनों को वे चौकी लेकर गए थे। तीनों के पास नगदी बरामद हुई, जिस पर उन्हें शक था की वे नशा खरीदने आए थे। तीनों को उन्होंने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था और सुबह को छोड़ने की बात कही। रात को संदीप के छाती में दर्द हुआ, जिस पर वे उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां युवक की मौत हो गई। उधर पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि युवक की मौत हार्टअटैक से हुई है वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed