{"_id":"579120394f1c1b6949c4c4e9","slug":"sirsa-hindi-news-dead-body-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीब सात दिनों से पड़ा हुआ था शव खेत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करीब सात दिनों से पड़ा हुआ था शव खेत में
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुरा खेड़ी में नरमा के खेत में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव काफी सड़ी गली अवस्था में मिला। माना जा रहा है कि व्यक्ति की सात से आठ दिन पूर्व हत्या कर खेत में फेंका गया होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा भेज दिया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
जानकारी अनुसार वीरवार सुबह करीब छह बजे गांव के किसान अपनी फसल को देखने के लिए खेत गए हुए थे। खेत में दूर दूर तक बदबू फैल रही थी। शुरूआत में तो किसानों ने सोचा यह बदबू किसी पशु की होगी या किसी ने मरे हुए पशु को इधर उधर फेंक दिया होगा। लेकिन बदबू काफी तेज थी। इसलिए किसान जिस ओर से बदबू आ रही थी उधर ढूंढते-ढूंढते पहुंच गए। किसानों ने देखा कि नरमे के खेत में एक शव पड़ा हुआ है। शव पूरी तरह से गला हुआ था। जगह-जगह कीड़े पड़े हुए थे। एक पांव कटा हुआ था और उसका कुछ ही अंश शरीर से जुड़ा हुआ था। जांच अधिकारी का कहना है कि शुरूआती जांच के दौरान मृतक की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ने उसकी हत्या कर खेत में फेंक दिया हो। फिलहाल इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। जांच चल रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण पता चल सकेगा।