{"_id":"57449b304f1c1ba22c690c8f","slug":"sirsa-hindi-news-crimee-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा के ड्रग इंस्पेक्टर को छापे में मिली डबवाली में सप्लाई हुई नशीली दवाइयों का बिल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बठिंडा के ड्रग इंस्पेक्टर को छापे में मिली डबवाली में सप्लाई हुई नशीली दवाइयों का बिल
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Tue, 24 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त 2015 में बठिंडा से डबवाली के तीन केमिस्टों को नशे में प्रयोग होने वाली एक लाख 27 हजार 200 गोलियां सप्लाई हुई थी। बठिंडा की नई बस्ती स्थित शिवम इंटरप्राइजेज पर रेड के दौरान बठिंडा के ड्रग इंस्पेक्टर को उपरोक्त तीन केमिस्ट के नाम काटे गए बिल मिले हैं। पंजाब से मिली जानकारी के आधार पर डीसीओ संदीप गहलान उपरोक्त तीनों केमिस्टों की जांच करने के लिए मंगलवार को डबवाली पहुंचे। पता चला कि दो दुकानों पर वे पहले ही कार्रवाई करके उन्हें सील करवा चुके हैं।
तीसरा बिल जय दुर्गा मेडिसन हाल के नाम पर काटा गया है। जिसकी तलाश में डीसीओ ने पुरानी अनाज मंडी स्थित एक केमिस्ट शॉप पर छापा मारा। दुकान जय दुर्गा मेडिकल एजेंसी के नाम पर चलती पाई गई। हालांकि उपरोक्त दुकानदार काफी समय पूर्व नशे में पकड़ा जा चुका है। तीसरे दुकानदार को खोजने के लिए डीसीओ ने केमिस्ट एसोसिएशन से बातचीत की।
एसोसिएशन ने कहा इस नाम का कोई दुकानदार नहीं है। जबकि बिलों के अनुसार बठिंडा से नशे में प्रयोग होने वाली दवा के 212 डिब्बे आपूर्ति हुए थे। एक डिब्बे में 600 गोलियां थी। एसडीएम डबवाली को मिली सूचना के आधार पर डीसीओ ने गांव लंबी में स्थित प्रभजोत मेडिकोज पर छापा मारा। सूचना थी कि वह नशे के साथ-साथ एमटीपी किट बेचता है। मेडिकल से नशे में प्रयोग होने वाली 95 गोलियां मिली। मेडिकल को कुलदीप सिंह चला रहा था। डीसीओ ने मेडिकल सील कर दिया। दुकान से लिए गए दो सैंपल को जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त टीम ने एक शिकायत के आधार पर गांव बनवाला में दुकान तथा घर पर छापा मारा। टीम को कुछ भी हाथ नहीं लगा। टीम एक पत्र के आधार पर गांव में पहुंची थी। किसी महिपाल पुत्र श्रवण राम ने सूचना दी थी कि गांव का सतवीर सिंह नजायज तौर से चिकित्सक की प्रेक्टिस करता है। जब टीम ने छापा मारा तो दुकान पर पेस्टीसाइड मिली। टीम ने पंचायत से बातचीत करके उपरोक्त नाम का व्यक्ति खंगालने क प्रयास किया। पंचायत ने बताया कि उपरोक्त नाम का व्यक्ति नहीं है। श्रवण पुत्र महीपाल है। उसे बुलाया गया तो, पता चला कि उसने कोई शिकायत ही नहीं दी है। इसके बाद टीम ने डबवाली में न्यू बस स्टैंड रोड पर बंद पड़ी केमिस्ट शॉप पंकज मेडिकोज पर छापा मारा। दुकानदार के पास होलसेल का लाइसेंस है। जबकि वह रिटेल में दवाइयां बेचता हुआ पाया गया।
विज्ञापन
मेरे साथ एसएमओ एमके भादू भी थे। हमने गांव लंबी में छापामारी की। प्रभजोत मेडिकोज पर फार्मासिस्ट नहीं था। उसने बताया कि वह घायल है। दस-पंद्रह दिनों से नहीं आ रहा। दुकान सील कर दी गई है। अन्य जगहों पर भी छापामारी की गई। बठिंडा से जो डिटेल आई है, उसके अनुसार कई हजार नशे की गोलियां डबवाली के तीन केमिस्टों पर आई थीं। वेरिफिकेशन की जा रही है। एक मेडिकल की पहचान नहीं हो पाई है।
-संदीप गहलान, डीसीओ, सिरसा