{"_id":"576046a14f1c1bc61011b964","slug":"sirsa-hindi-news-buss-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमानी का पिन निकला, बस का स्टेयरिंग लॉक, खेत में घुसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमानी का पिन निकला, बस का स्टेयरिंग लॉक, खेत में घुसी
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Tue, 14 Jun 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
बस
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाला की ओर जा रही पंजाब रोडवेज की बस की कमानी का पिन निकल जाने से बस का स्टेयरिंग लॉक हो गया और बस अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। हालांकि इस दौरान सामने से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। हादसे में एक महिला व एक बच्चा घायल हुए हैं, जिन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पीआरटीसी बस के परिचालक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे सिरसा डिपो से बस चालक सुखचैन सिंह बस को बरनाला की तरफ ले जा रहा था। बस में करीब 30 सवारियां बैठी थी। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनट पर बस जैसे ही बस छोटी फरवाईं के पास पहुंची तो वहां की सड़कों में बने गड्डों के कारण बस की कमानी का पिन निकल गया, जिससे बस का स्टेयरिंग एक ओर घूमकर लॉक हो गया। हादसे में बस में बैठी करीब 30 वर्षीय पूजा तथा 12 साल के बच्चे अजय के मुंह व सिर पर चोटें आई हैं।