फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, bom, sirsa

बैंक में चोरी करने घुसे चोर सायरन बजते ही भागे

Sun, 12 Jun 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 12 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
sirsa, hindi news, bom, sirsa
चोरी - फोटो : bureau
लालबत्ती चौक के पास बीएसएनएल एक्सचेंज के सामने स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में शुक्रवार की रात सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर लगे दरवाजे का ताला तोड़कर चेस्ट में घुसने की प्रयास किया तभी बैंक का सायरन बज उठा जिसके चलते चोर भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांचकर कुछ सबूत जुटाए। बैंक में उस समय करीब चार लाख रुपये थे। पुलिस ने शक की बिनाह पर चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



  बैंक मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि बैंक के स्ट्रांग रूम में करीब चार लाख रुपये का कैश पड़ा था, जबकि ज्यादा कैश उन्होंने शुक्रवार को ही मुख्य शाखा में जमा करवा दिया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोर बैंक के पीछे की तरफ बनी खिड़की पर लगे एग्जास्ट फैन को उतारकर बैंक में दाखिल हुए और स्ट्रांग रूम में जाने के लिए गेट पर लगे ताले को किसी तरह से खोल लिया। हालांकि उन्होंने गेट की कुंडी को काटने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन




इसके बाद जैसे ही वे स्ट्रांग रूम की ओर बढ़े तो उसी समय सायरन बज उठा। शायद सायरन बजने पर चार भाग गए। सूचना मिलने पर रात को ही सिटी एसएचओ सुभाष बिश्नोई, सीआईए इंचार्ज राजाराम व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर आए और छानबीन करने के बाद बैंक के ऊपर स्थित शराब के अहाते में छुपकर बैठे चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शनिवार सुबह मौके पर पहुंची फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और सीन ऑफ क्राइम टीम ने कुछ सबूूत जुटाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed