फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: Health department received letter from health inspector accused of embezzlement

Sirsa: स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंचा गबन मामले के आरोपी हेल्थ इंस्पेक्टर का पत्र, पुलिस को दी सूचना

Thu, 29 Jun 2023 12:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 29 Jun 2023 12:37 AM IST
सार

हेल्थ इंस्पेक्टर मास्क के चालान की राशि का गबन करने के बाद फरार हो गया था। एक वर्ष 11 माह बाद पत्र  आया है। पत्र में देवेंद्र मोंगा ने सीएमओ से पेंशन सहित अन्य लाभ भी मांगे हैं। 

विज्ञापन
Sirsa: Health department received letter from health inspector accused of embezzlement
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexel

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में कोरोना काल में मास्क के चालान राशि का गबन करने के आरोपी हेल्थ इंस्पेक्टर देवेंद्र मोंगा का एक वर्ष 11 माह बाद स्वास्थ्य विभाग के पास पत्र पहुंचा है। अब स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी है। पुलिस अब इस मामले की जांच करेगी। जांच के दौरान यह पता किया जाएगा कि पत्र देवेंद्र मोंगा या किसी अन्य व्यक्ति की तरफ से लिखा गया है।

विज्ञापन


पत्र में देवेंद्र मोंगा ने सीएमओ से पेंशन सहित अन्य लाभ भी मांगे हैं। पत्र में लिखा है कि वह एमपीएचएस के पद पर कार्यरत था। मेडिकल लीव के दौरान उसे मास्क चालान राशि जमा नहीं कराने के बारे में नोटिस जारी किया गया। तीन जून को उसने रिकॉर्ड प्रस्तुत करना था, लेकिन उससे पहले ही उसे कई अधिकारियों ने प्रताड़ित किया।
विज्ञापन


इससे मानसिक दबाव में कीरतपुर साहिब के पास भाखड़ा में डूबने का फैसला किया। हालांकि उसने नहर में छलांग नहीं लगाई। 30 नवंबर 2022 को उसकी सेवानिवृत्ति थी। इसके तहत पेंशन सहित लाभ प्रदान किए जाएं, अगर कोई राशि बनती है, उसका भुगतान पेंशन बेनिफिट्स से काट लिया जाए, वहीं अनुपस्थिति के दौरान लिखे पत्रों की प्रतियां मांगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला हुआ था दर्ज
गबन की राशि लेकर फरार होने के बाद देवेंद्र मोंगा के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस में शिकायत दी थी। उप सिविल सर्जन की शिकायत पर शहर थाना सिरसा पुलिस ने एमपीएचएस देवेंद्र सिंह व शिव कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मास्क चालान की राशि सरकारी खजाने में जमा करवाने का ब्योरा मांगा था, जो रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद 31 मई 2021 को देवेंद्र मोंगा गैरहाजिर हो गया। जांच के तहत रिकॉर्ड प्राप्त करके शिकायत दी गई। इसमें देवेंद्र मोंगा की ओर से जमा करवाई गई राशि में 43,64500 का अंतर पाया गया था। इसके साथ ही शिव कुमार की ओर से प्राप्त की गई राशि का ब्योरा मांगा तो उसने भी करीब तीन लाख 10 हजार रुपये कम जमा करवाए थे। इस मामले में छानबीन करते हुए पुलिस ने दिसंबर 2021 में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

भाखड़ा नहर के पास गाड़ी में लाइव होकर छलांग लगाने का किया था ड्रामा
देवेंद्र मोंगा ने 31 मई 2021 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करके अपना पक्ष रखा। वीडियो में खुद को उसने बेकसूर बताते हुए सरकारी अस्पताल के एक डिप्टी सीएमओ, अकाउंट ऑफिसर और एक क्लर्क पर प्रताड़ना के आरोप लगाकर जीवन लीला समाप्त करने की बात कही थी। मोंगा ने अपने बेटे के मोबाइल पर नंबर भी सुसाइड नोट लिखकर भेजा था। देवेंद्र मोंगा की गाड़ी पंजाब के रोपड़ जिले की भरतगढ़ चौकी पुलिस ने भाखड़ा नहर के समीप से बरामद की थी। कार में उसका मोबाइल व अन्य कागजात भी मिले थे। पुलिस ने मोंगा की तलाश में गोताखोरों की मदद से तीन दिन सर्च अभियान भी चलाया था, लेकिन कुछ पता नहीं चलने के बाद पुलिस ने उसे लापता की सूची में डाल रखा था।


गबन मामले के आरोपी हेल्थ इंस्पेक्टर देवेंद्र मोंगा के नाम से उनके पास पत्र पहुंचा है। इसमें उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ दिए जाने की मांग की है। इसके संबंध में पुलिस को सूचना दी गई है। हेल्थ इंस्पेक्टर पर पहले ही धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले की जांच करेगी। - महेंद्र कुमार भादू, कार्यकारी सिविल सर्जन, सिरसा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed