फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: CIA Dabwali police caught two cricket bookies 

सिरसा: सीआईए डबवाली पुलिस ने पकड़े दो क्रिकेट बुकी, 13 लैपटॉप और 22 मोबाइल समेत छह हजार की नकदी बरामद  

Sat, 14 May 2022 11:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 May 2022 11:46 AM IST
सार

पुलिस को मौके से दो एलईडी, 13 लैपटॉप, 22 मोबाइल, छह हजार रुपये नकदी, वाईफाई सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Sirsa: CIA Dabwali police caught two cricket bookies 
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

सिरसा में डबवाली सीआईए पुलिस ने बेगू रोड पर प्रीतनगर कॉलोनी में एक मकान में कार्रवाई कर क्रिकेट बुकी चलाते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 13 लैपटॉप, 22 मोबाइल और छह हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है।

विज्ञापन


सूचना के आधार पर प्रीतनगर की गली नं. 4 में एक मकान पर पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान वहां पर पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर दो युवक सट्टा लगवा रहे थे। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान गांधी कॉलोनी निवासी विशाल कुमार और चोपड़ा वाली गली निवासी कृष्ण कुमार उर्फ काका के रूप में हुई है। इस दौरान पुलिस को दो एलईडी, 13 लैपटॉप, 22 मोबाइल, छह हजार रुपये नकदी, वाईफाई सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। सिरसा शहर पुलिस थाना में राजदीप, विशाल कुमार, कृष्ण कुमार, जरनैल सिंह और दिनेश कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed