फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   shri akal takht, jatthedar gyani gurbachan singh, protest, black flag, beaten, injured

जत्थेदार ज्ञानी गुरवचन सिंह को दिखाए काले झंडे, दो गुटों में हुई मारपीट, लहराई तलवारें

Sat, 20 Aug 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 20 Aug 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
shri akal takht, jatthedar gyani gurbachan singh, protest, black flag, beaten, injured
सिख्‍ा संगत - फोटो : Bureau

गांव दादू के गुरुद्वारा दशमेशसर साहिब में आयोजित धार्मिक समागम में श्रीअकाल तख्त साहिब अमृतसर साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरवचन सिंह के हिस्सा लेने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुए झगड़े में चार लोग घायल हो गए। जिन्हें ओढ़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। उसके बाद पुलिस सुरक्षा में धार्मिक समारोह संपन्न करवाया गया।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार गांव दादू के गुरुद्वारा दशमेशसर साहिब में सचखंडवासी संत बाबा गुरदेव सिंह की 19वीं बरसी पर धार्मिक समागम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में श्रीअकाल तख्त साहिब अमृतसर साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरवचन सिंह हिस्सा लेने के लिए आए थे। जैसे ही वे गांव दादू में पहुंचे तो पहले से मौजूद विरोधी पक्ष ने कई जगहों पर उन्हें काली झंडियां दिखाईं और टमाटर फेंककर अपना रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


इसके बावजूद जत्थेदार ज्ञानी गुरवचन सिंह अपने काफिले के साथ समागम में पहुंचे। जब वे समागम में श्रद्धालुओं को संबोधित करने लगे तो विरोधी पक्ष के लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रकट करना शुरू कर दिया। तब समागम के सेवादारों ने पुलिस की सहायता से उनको पकड़कर कार्यक्रम से बाहर कर दिया। इस पर विरोधी पक्ष के लोग नारेबाजी करते हुए हवा में तलवारें लहराने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे समागम में मौजूद लोगों ने उनको पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही कालांवाली, रोड़ी, ओढ़ा, बड़ागुढा, सिरसा, सीआईए डबवाली, डीएसपी डबवाली, नायब तहसीलदार आदि मौके पर पहुंच गए। भारी सुरक्षा बल तैनात कर समागम का समापन करवाया गया।

घायलों को भेजा अस्पताल
झगड़े में परमजीत सिंह निवासी जीरा फिरोजपुरा पंजाब, कोटशमीर पंजाब निवासी गुरमेल सिंह, गुरमुख सिंह और गुरपाल सिंह घायल हो गए। जिन्हें ओढ़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।


वे सिर्फ धर्म का प्रचार करते हैं : ज्ञानी गुरवचन सिंह
एक पक्ष द्वारा विरोध जताने पर समागम में पहुंचे श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरवचन सिंह ने समागम में संबोधन करते हुए कहा कि वे गुरुमुखी का प्रचार करने के लिए गांव दादू आए थे। वे सिर्फ धर्म का प्रचार करते हैं, उनका किसी से कोई बैर विरोध नहीं हैं। विदेशी एजेंसियों द्वारा धर्म प्रचार को रोकने के लिए यह निंदनीय कार्य किया गया हैं। यह निंदनीय कार्य पुलिस सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध न होने के कारण हुआ हैं।

कालांवाली थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि वे मौके पर मौजूद हैं और अभी मामले की जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed