फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   School teacher robbed in Sirsa, masked miscreants carried out incident, married woman was going to give duty

Sirsa: स्कूल शिक्षिका से लूट, नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, ड्यूटी देने के लिए जा रही थी विवाहिता

Mon, 03 Jul 2023 12:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 03 Jul 2023 12:27 PM IST
सार

सिरसा पुलिस को दी शिकायत में पवनदीप कौर पत्नी विरेंद्र कंबोज निवासी बेगू ने बताया कि वह रॉयल स्कूल सेंटर में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। सोमवार सुबह वह गांव से ड्यूटी पर जाने के लिए के लिए निकली थी। सुबह करीब नौ बजे वह गांव कंगनपुर के पास पहुंची तो रास्ते में एक मोटरसाइकिल के पास तीन लड़के खड़े थे।

विज्ञापन
School teacher robbed in Sirsa, masked miscreants carried out incident, married woman was going to give duty
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा में सुबह स्कूल में ड्यूटी देने के लिए जा रही एक शिक्षिका के साथ नकाबपोश तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाशों ने उसकी गर्दन पर कापा रखकर स्कूटी की डिग्गी से 15 हजार की नकदी लूट ली और फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को दी है मामले की शिकायत 
पुलिस को दी शिकायत में पवनदीप कौर पत्नी विरेंद्र कंबोज निवासी बेगू ने बताया कि वह रॉयल स्कूल सेंटर में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। सोमवार सुबह वह गांव से ड्यूटी पर जाने के लिए के लिए निकली थी। सुबह करीब नौ बजे वह गांव कंगनपुर के पास पहुंची तो रास्ते में एक मोटरसाइकिल के पास तीन लड़के खड़े थे। जब वह वहां से गुजरने लगी तो एक लड़का  उसकी स्कूटी के आगे आ गया और स्कूटी को रोक लिया। उक्त लड़के ने उसे स्कूटी की डिग्गी खोलने के लिए कहा।
विज्ञापन


बदमाशों ने जबरदस्ती स्कूटी की डिग्गी खोल ली
जब उसने डिग्गी खोलने से मना कर दिया तो वहीं पर खड़े दूसरे लड़के ने उसकी गर्दन पर कापा रख दिया और जाने से मारने की धमकी देने लगा। तीनों युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। तभी उक्त बदमाशों ने उसकी स्कूटी की चाबी खोंस ली और जबरदस्ती स्कूटी की डिग्गी खोल ली। उसकी स्कूटी की डिग्गी में 15 हजार की नकदी पड़ी थी। जिसे लूटकर उक्त आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना अपने परिवार को दी तो उन्होंने पुलिस को मामले  की शिकायत दी है। पीड़ित ने बताया कि उक्त तीनों बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद बेगू की तरफ मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हुए थे। वहीं अब सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश करनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed