{"_id":"56fecce14f1c1bc748f00123","slug":"robbery-robbery-in-sirsa-4-40lacs-merchant-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ पिलाकर व्यापारी से लूटे 4.40 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ पिलाकर व्यापारी से लूटे 4.40 लाख रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Sat, 02 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ पिलाकर व्यापारी से लूटे 4.40 लाख रुपये
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपटा। भट्टू रोड पर एक व्यक्ति ने एक पशु व्यापारी को नशीला पदार्थ देकर उससे चार लाख 40 हजार की नकदी लूट ली। इसके बाद उसे बेहोश करके डबवाली के पास सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव फेफाना निवासी बंसा सिंह पशुओं की खरीद-बेच का कारोबार करता है। वीरवार को चोपटा से किसी ने फोन कर बंसा सिंह को पशु खरीदने के लिए बुलाया। यहां पहुंचकर उसने जिस नंबर से उसे फोन आया था, पर कॉल की, लेकिन मोबाइल बंद मिला।
विज्ञापन
कुछ देर बाद उसके पास फोन आया और उसने कहा कि वह उसे लेने आ रहा है। उक्त व्यक्ति बंसा सिंह को भट्टू मार्ग पर ले गया। उसने रास्ते में बंसा सिंह को बीयर पीने को कहा, लेकिन उसने बीयर पीने से मना किया तो जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर उसे जबरदस्ती बीयर पिला दी। बीयर में नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था, जिसे पीने के बाद बंसा सिंह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
जब आंख खुली तो खुद को डबवाली के पास सड़क किनारे पाया। बंसा सिंह का कहना है कि उसकी जेब में 4.40 लाख रुपये थे, जो गायब हैं। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया।