{"_id":"589b7afc4f1c1b865237aacf","slug":"rape-to-the-student-teacher-case-crime-news-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Thu, 09 Feb 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
rape
शहर में एक नाबालिग छात्रा दुष्कर्म का शिकार हुई है। महिला थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता का बयान दर्ज करके आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने महिला पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी कॉलोनी में रहने वाला एक युवक उसका पीछा करता था और जुलाई 2016 में उक्त युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। शुरू में डर के मारे छात्रा ने परिजनों को घटना के संबंध में नहीं बताया लेकिन बाद में आरोपी को सबक सिखाते हुए सजा दिलावाने के लिए उसने सारी आपबीती परिजनों को बता दी।
विज्ञापन
परिजन उसके महिला पुलिस थाने ले आए। महिला पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज करके आरोपी टींकू निवासी पुरानी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज किया है। महिला थाना इंचार्ज सीमा सोढ़ी का कहना है कि शिकायतकर्ता के बयान पर अभियोग दर्ज हो चुका है मामले की जांच जिम्मा एएसआई राजबाला को सौंपा गया है।
विज्ञापन