फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rape attempt, kidnaping, force marriage, girl student, girl kidnap

छात्रा का अपहरण कर दुराचार का प्रयास, जबरन ले गए शादी करने

Wed, 03 Aug 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 03 Aug 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rape attempt, kidnaping, force marriage, girl student, girl kidnap
Victim - फोटो : amar ujala

स्कूल जाते समय रास्ते में एक युवक ने अपने साथियों सहित छात्रा का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दुराचार की कोशिश की। आरोपी युवक उसे धमका कर शादी करने के लिए फतेहाबाद ले गया। छात्रा किसी तरफ उक्त लोगों के चंगुल से छूटकर अदालत पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने छात्रा के बयान पर आरोपी युवक और उसके दो साथियों के खिलाफ अपहरण, दुराचार की कोशिश, नशीला पदार्थ सुंघाना व धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


ओढां क्षेत्र निवासी उक्त छात्रा ने अपने बयानों में कहा है कि वह कक्षा बारह में पढ़ती है। 18 जून 2016 को वह स्कूल जा रही थी। खारियां के पास मेहनाखेड़ा निवासी सुभाष व उसके दो साथियों ने उसका अपहरण कर दिया। इन लोगों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाया और फिर सुभाष ने छेड़छाड़ करने शुरू कर दी। वह उसके साथ दुराचार की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन


उसका कहना है कि आरोपी ने उसे धमकाते हुए अपने साथ शादी करने को कहा। इसके बाद वे उसे शादी करने के लिए फतेहाबाद ले आए। यहां उक्त लोगों के चंगुल से छूटने में वह कामयाब हो गई। जांच अधिकारी सुनीता का कहना है कि चूंकी सारा घटनाक्रम खारियां क्षेत्र में का है, फतेहाबाद पुलिस ने पीड़िता के बयान पर जीरो एफआईआर दर्ज करके रानियां थाने में भेजी है। रानियां थाने में आरोपी सुभाष व दो अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed