फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Punjab Police raids Sirsa to find Amritpal supporter

Haryana: पंजाब पुलिस ने अमृतपाल समर्थक की तलाश के लिए सिरसा में मारा छापा, एक को थाने लेकर गई

Tue, 18 Apr 2023 10:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Apr 2023 10:37 PM IST
सार

पंजाब पुलिस की एक टीम ने मंगलवार को रानियां क्षेत्र में दूसरे दिन फिर से दबिश दी। इस दौरान पंजाब पुलिस के साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम भी मौजूद रही। 

विज्ञापन
Punjab Police raids Sirsa to find Amritpal supporter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वारिस पंजाब दे के प्रमुख भगोड़े अमृतपाल सिंह से संबंधित मामले में पंजाब पुलिस हरियाणा के सिरसा के रानियां खंड के गांव कुत्ताबढ़ में पहुंची और एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस कुत्ताबढ़ निवासी बलविंदर को पूछताछ के लिए रानियां थाना में लेकर आई। देर रात तक पुलिस ने बलविंदर सिंह से पूछताछ की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस की एक टीम ने मंगलवार को रानियां क्षेत्र में दूसरे दिन फिर से दबिश दी। इस दौरान पंजाब पुलिस के साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम भी मौजूद रही। दोपहर को रानियां पुलिस को साथ लेकर पंजाब पुलिस क्षेत्र के गांव कुत्ताबढ़ से बलविंदर सिंह को पूछताछ के लिए रानियां थाना में लेकर आई।
विज्ञापन


इस टीम में कई अधिकारी व पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे जोकि सादा वेशभूषा में थे। पकड़े गए युवक से देर शाम तक पूछताछ जारी रही। बता दें कि इससे पूर्व पंजाब पुलिस ने दो दिन पहले नगराना में नाकेबंदी करके कई लोगों से पूछताछ की, जिससे अमृतपाल को लेकर पंजाब पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed