फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police team attacked in Sirsa of Haryana

सिरसा: अवैध तरीके से शराब बनाने वालों को पकड़ने गई सदर पुलिस टीम पर लाठी डंडों से हमला, उपनिरीक्षक घायल

Sun, 20 Feb 2022 10:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Feb 2022 10:15 PM IST
सार

सदर पुलिस ने सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार की शिकायत के आधार पर दो नामजद सहित पांच अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Police team attacked in Sirsa of Haryana
कार्रवाई करने गई पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने गई सदर थाना पुलिस टीम पर गांव फरमाई कला में कुछ महिलाओं और पुरुषों ने हमला बोल दिया। आरोपियों ने टीम के साथ हाथापाई और मारपीट की। जिसके बाद मामले की सूचना कंट्रोल रूम में दी गई। सदर पुलिस ने सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार की शिकायत के आधार पर दो नामजद सहित पांच अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक रामफल, एएसआई राजेश कुमार सहित महिला कांस्टेबल व अन्य पुलिसकर्मी सूचना के आधार पर गांव फरमाई कलां में कुलवंत सिंह निवासी ढाणी पहुंचे, जहां पर अवैध रूप से शराब बेचने का काम चल रहा था। पुलिस टीम कुलवंत सिंह राय सिख निवासी ढाणी फरमाई कलां के घर पहुंची तो कुलवंत सिंह घर के आंगन में जमीन के अंदर गड्ढा खोद कर लाहन रखी हुई थी।
विज्ञापन


लाहन।
उपनिरीक्षक रामफल व अन्य पुलिसकर्मियों को देख कुलवंत सिंह उनके साथ हाथापाई करने लग गया। इसी दौरान कुलवंत सिंह का लड़का मंगल सिंह उर्फ मंगा व चार-पांच महिलाएं लाठी डंडो सहित वहां पर आ गए तथा उनके साथ हाथापाई व मारपीट करने लगे। वहीं कुलवंत सिंह मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पार्टी के साथ हुई मारपीट की सूचना सदर थाना सिरसा दी गई। इस पर मंगल सिंह उर्फ मंगा व महिलाएं पुलिस बल को आते देखकर मौके से फरार हो गए। जाते-जाते मंगल सिंह उर्फ मंगा ने कहा कि अगर आगे से ढाणी में आए तो जान से मार देंगे।

घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह, महिला उप निरीक्षक सुनीता रानी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने कुलवंत सिंह के घर से 90 लीटर लाहन बरामद किया। पुलिस ने मंगल सिंह उर्फ मंगा, कुलवंत सिंह व 4-5 महिलाओं पर पुलिस के साथ लड़ाई-झगड़ा व हाथापाई करने तथा सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचा कर मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक जसविंद्र कर रहे हैं।

सदर पुलिस टीम गांव फरमाई कलां में सूचना के आधार पर कार्रवाई करने पहुंची। चार-पांच महिलाओं व पुरुषों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें उपनिरीक्षक रामफल को चोटें आईं हैं। पुलिस ने सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -ईश्वर सिंह, प्रभारी, सदर थाना सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed