फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   police, alert, night, sirsa

शाम को पुलिस ने किया अलर्ट, रात को हो गई चोरी

Sat, 06 Aug 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sat, 06 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
police, alert, night, sirsa
पु‌लिस - फोटो : Desk
सिलसिलेवार चोरियां जारी हैं। शुक्रवार शाम को पुलिस ने ग्रामीणों को सावधान रहने को कहा, रात को गांव मौजगढ़ में किसान के घर की दीवार फांदकर अज्ञात चोर 17 तोले सोना तथा एक लाख रुपये की नकदी चुरा ले गए। सात दिनों में चोर करीब सवा दो लाख रुपये  नकद तथा 52 तोला सोना के स्वर्ण आभूषण चुरा ले गए हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यह गिरोह है, जो वारदातें अंजाम दे रहा है। ऐसा चोर गिरोह है, जो पुलिस के लिए पहली बन गया है।
विज्ञापन


रात को गांव मौजगढ़ का किसान गुरमीत सिंह परिवार सहित घर पर सोया हुआ था। उसका भाई पलविंद्र सिंह खेत में गया हुआ था। शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे खेत जाने के लिए गुरमीत सिंह की आंख खुली तो घर के भीतर का हाल देखकर दंग रह गया। अलमारियां खुली हुई थी। सारा सामान बिखरा हुआ था। उसने शोर मचाया। तब जाकर अन्य सदस्यों की आंख खुली। देखा कि चौबारे में सो रहे उसके बेटे को बाहर से लॉक लगा हुआ है। किसान गुरमीत सिंह के अनुसार उसने लॉक खोलकर अपने बेटे को मुक्त करवाया। चोर अलमारियों में पड़े करीब 17 तोले सोने के जेवरात तथा अलग-अलग जगह रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी चुरा ले गए। सूचना पाकर पुलिस मौका पर पहुंची। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्कवॉयड टीम ने मौका पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पूर्व में हुई चोरियों की तरह इस बार भी पुलिस लकीर पीटती ही नजर आई। पुलिस ने वारदात का सुराग लगाने के लिए डॉग दौडाया। आरोपियों का लखुआना रोड़ की ओर भागने के संबंध में क्लू मिला। यह पहला मौका नहीं था, जब वारदात को अंजाम दिया गया हो। 31 जुलाई से 5-6 अगस्त की मध्यरात्रि तक लगातार छह वारदात हो चुकी हैं। इस दौरान चोर 16 घरों में घुसे हैं। जिसमें से 10 घरों में जेवरात तथा नकदी चुराने में कामयाब रहे हैं। चोर सवा दो लाख रुपये नकद तथा साढ़े पंद्रह लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन


चोरों ने समझा चैलेंज
गांव मौजगढ़ में शुक्रवार को पुलिस ने मुनादी करवाई कि गांव मांगेआना, मटदादू, गोरीवाला सहित कई एरिया में चोर काफी नुकसान कर चुके हैं। सभी ग्रामीण संभल कर रहें। ऐसा लगता है जैसे कि पुलिस की इस मुनादी को चैलेंज समझकर चोरों ने उपरोक्त गांव में ही वारदात कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed