फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Poisoning by robbers, animal keeper lost everything, robbers, Sirsa, Meerut

पलक झपकते ही बेहोश कर देते हैं लुटेरे, एक और व्यापारी बना शिकार

Mon, 20 Jun 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Mon, 20 Jun 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Poisoning by robbers, animal keeper lost everything, robbers, Sirsa, Meerut
हश्‍ामुद्दीन - फोटो : Bureau

पिछले दो दशक से दिल्ली-डबवाली मार्ग पर जहर खुरानी गिरोह पशु व्यापारियों से लूटपाट कर रहे हैं पर पुलिस आज तक एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। शनिवार रात भी मेरठ के एक पशु व्यापारी को जहरीला पदार्थ सुंघाकर उसके पास से करीब डेढ़ लाख की नगदी, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार शनिवार रात्रि को दिल्ली से रवाना हुई रोडवेज की एक बस रविवार सुबह सिरसा बस स्टैंड में आकर रुकी। जब सभी सवारियां बस से उतरकर चली गई तो एक व्यक्ति सीट पर सोया हुआ था। बस परिचालक ने जब उसे उठाने का प्रयास किया, तो उसकी ओर से कोई हरकत नहीं हुई। इस पर चालक ने बस स्टैंड चौकी में मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और उसे नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया।
विज्ञापन


नौ बजे तक व्यापारी को पूरी तरह होश नहीं आया, पुलिसकर्मी  उसके होश में आने का इंतजार करते रहे ताकि पता चल सके वह कौन है और कहां से आया है और कहां जाना था तथा उसके पास नगदी व अन्य क्या सामान था। सुबह सवा नौ बजे व्यापारी को कुछ होश आया। पूछने पर उसने अपना नाम मेरठ उत्तर प्रदेश निवासी 37 वर्षीय हशमुद्दीन पुत्र इस्लाम बताया। उसने बताया कि उसके पास करीब डेढ़ लाख रुपये थे। डॉक्टरों के मुताबिक अगले 24 घंटे तक व्यापारी के पूरी तरह होश में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब हो कि शनिवार रात को पशु व्यापारी दिल्ली से सिरसा, डबवाली या मोडमंडी के पशु मेले में आते हैं। जो वहां से पशु खरीदकर ले जाते हैं। ज्यादातर पशु व्यापारियों को महम में ही नशीला पदार्थ खिलाया, पिलाया या सुंघाया जाता है इसके बाद लुटा पिटा व्यापारी सिरसा बस स्टैंड पर बेहोश ही मिलता है। पुलिस आज तक इस गिरोह के एक भी सदस्य को नहीं पकड़ पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed