फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   performance against Sikhs in Punjab government

सिखों ने पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 04 Nov 2015 01:42 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
performance against Sikhs in Punjab government

करीब एक माह पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज सिख संगठनों ने दोपहर तीन घंटे तक रोष प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


सिख संगत ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। रोड़ी में ग्रंथी बाबा परमजीत सिंह, बाबा गुरमुख सिंह, प्रधान महेंद्र सिंह ने अगुवाई करते हुए कहा कि बरगाड़ी में सिख संगठन द्वारा तीन नवंबर से पंजाब सरकार के खिलाफ व आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर दोपहर तीन घंटे तक शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की लापरवाही के चलते आरोपियों पर समय रहते कार्रवाई न करने पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई है।

उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि बरगाड़ी में विरोध प्रदर्शन कर रहे सिखों पर गोली चलाकर शहीद करने वाले आरोपियों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रधान महिंद्र सिंह, जरनैल सिंह, मग्घर सिंह, विक्कर सिंह, प्रगट सिंह, बहाल सिंह व मक्खन सिंह सहित अनेक सिख महिलाएं व सिख उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed