फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nohar now robbed of thirteen lakhs in half

अब नोहर में हुई साढ़े तेरह लाख की लूट

Tue, 08 Dec 2015 01:44 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Tue, 08 Dec 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
Nohar now robbed of thirteen lakhs in half

जिले में वारदातों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐलनाबाद और सिरसा के बाद अब सोमवार को नोहर में पिस्तौल के बल पर लुटेरे दाल मिल मुनीम से साढ़े तेरह लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


वारदात की सूचना के बाद चौपटा पुलिस और जमाल चौकी पुलिस ने सीमा की नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। वहीं सिरसा और ऐलनाबाद में हुई लूट का भी पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नोहर कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित विकास दाल मिल के मुनीम शंकर लाल और प्रदीप कुमार किसी व्यापारी से साढ़े तेरह लाख रुपयों का भुगतान लेकर रेलवे लाइन पार अपनी मिल की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों ने बताया कि इसी दौरान पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर पहले से घात लगाए खड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने दोनों पर पिस्तौल तान दी और पैसों से भरा बैग छीन लिया।

जब प्रदीप कुमार ने उनको विरोध किया तो एक लुटेरे ने उसके सिर पर लोहे की किसी वस्तु से वार कर दिया। जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

इसी दौरान लुटेरे रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। सूचना पाकर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मीणा ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।


इसके बाद चारों ओर नाकेबंदी कर दी, लेकिन अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला है। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों मे सिरसा के डॉ. राजेंद्र सरां से उनकी फॉरच्यूनर कार व सोने की चेन और ऐलनाबाद के मोबाइल व्यवसायी दीपक अरोड़ा से दो लाख रुपये लूट लिए गये। इन दोनों ही वारदातों में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed