फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   NHM worker strike, health, hospital, strike, health service, delivery on gate, child dead

मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ी स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल

Fri, 12 Aug 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 12 Aug 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
NHM worker strike, health, hospital, strike, health service, delivery on gate, child dead
बच्‍चे की माैत - फोटो : Bureau

राजस्थान सीमा से सटे सिरसा जिले के गांव केहरवाला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हड़ताल की वजह से स्टाफ न होने पर पीएचसी के गेट पर ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। प्राथमिक उपचार की कमी के चलते बच्चे ने 10 मिनट बाद ही दम तोड़ दिया। जिस पर गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने बच्चे की मौत के जिम्मेदार ड्यूटी डॉक्टरों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कौशल्या देवी पुत्री कृष्ण ने बताया कि वह अपने ससुराल भावदीन से अपने मायके केहरवाला में डिलीवरी करवाने के लिए आई हुई थी। बुधवार रात्रि करीब 12 बजे वह अपने परिजनों के साथ पीएचसी केहरवाला पहुंची तो हड़ताल के चलते वहां कोई भी कर्मचारी नहीं था और पीएचसी का दरवाजा बंद था।
विज्ञापन


इसी दौरान कौशल्या ने वहीं बेटे को जन्म दे दिया। प्राथमिक उपचार की कमी के चलते बच्चे ने 10 मिनट बाद पीएचसी प्रांगण में दम तोड़ दिया। जिसके कारण महिला के परिवार में रोष फैल गया। वीरवार  सुबह परिजनों ने एकत्रित होकर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य विभाग से हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने ड्यूटी पर गैर हाजिर होने वाले चिकित्सकों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई की जाएगी : सीएमओ
सीएमओ सूरजभान कंबोज ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल चल रही थी। जिसकी वजह से पीएचसी बंद रही। लेकिन यह मामला गंभीर है इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed