फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Murder, Murder in sirsa, shoot out, firing, firing on road, one dead

युवक को सरेराह गोलियों से भूना, साथी गंभीर

Sat, 13 Aug 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 13 Aug 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Murder, Murder in sirsa, shoot out, firing, firing on road, one dead
जांच करती पुलिस - फोटो : Bureau

कालांवाली-दादू रोड पर स्थित ईंट भठ्ठे के पास शनिवार दोपहर बाद मंडी कालांवाली आ रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान गुरजीत सिंह निवासी गांव सिंघपुरा के रूप में हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस और सिंघपुरा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर पंजाब के एक युवक को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा लाया गया।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार गांव सिंघपुरा के दो युवक गुरजीत सिंह और बिंदु सिंह दादू गांव से शनिवार दोपहर बाद कालांवाली की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान उनका पीछा करते आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने ईंट भठ्ठे के पास उन पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से बाइक चला रहे बिंदू सिंह और उनके पीछे बैठा गुरजीत सिंह घायल होकर बाइक से नीचे गिर गए। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। पेट में गोली लगने से गुरजीत सिंह की कुछ समय बाद ही मौके पर मौत हो गई। बिंदु सिंह ने वारदात की सूचना कालांवाली पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलने पर कालांवाली पुलिस व सिंघपुरा चौकी की पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। गुरजीत सिंह को एंबुलेंस की सहायता से ओढां के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले हुआ था झगड़ा
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गुरजीत सिंह का एक वैन के ड्राइवर के साथ झगड़ा हो गया था। तब गांव बहमनकौर सिंह वाले पंजाब के मिंदी नामक युवक ने बीच बचाव करना चाहा तो गुरजीत सिंह का उसी के साथ झगड़ा हो गया। बिंदु सिंह के अनुसार हमला करने वाले एक युवक को वह पहचानता है। मामले की जांच कर रहे एसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता जंटा सिंह के बयान पर बहमनकौर सिंह वाला पंजाब निवासी मिंदी और तीन अन्य के खिलाफ हत्या और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed