{"_id":"5768313e4f1c1b3b30b480d8","slug":"minor-girl-raped-rape-in-farm-three-boys-accused-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दोस्तों की मदद से किशोरी को ले गया खेत में और...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दोस्तों की मदद से किशोरी को ले गया खेत में और...
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
महिला के साथ रेप
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना ओढा क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी गांव के ही एक युवक पर उसके साथ दुष्कर्म व दो युवकों पर इस कार्य में मदद करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने रविवार को परिजनों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर महिला थाने पहुंचे। जहां से पुलिस उसे साथ लेकर महिला लीगल एडवाइजर के समक्ष बयान दर्ज करवाए।
विज्ञापन
इसके बाद ओढां थाने में पुलिस ने किशोरी व परिजनों के बयान दर्ज किए। 15 वर्षीय छात्रा ने बताया कि वह नौवीं कक्षा में पढ़ती है। उसने बताया कि गत 18 जून की रात को गांव के ही तीन युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। सुनसान जगह पर ले जाकर एक युवक ने उसके साथ गलत काम किया, जबकि दो युवकों ने उसकी निगरानी की।
विज्ञापन
इसके बाद सुबह तीनों उसे गांव के बाहर छोड़कर भाग गए। युवकों ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर धमकी भी दी। उसे सहमी देखकर परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बताई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर महिला थाने पहुंचे। वहां से महिला लीगल एडवाइजर के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज करवाए गए।
विज्ञापन