फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Man Beaten by wife and cousin in sirsa

सिरसा: बच्चों को लेने गए युवक को पत्नी और चचेरे भाई ने पीटा, किया आग के हवाले 

Sun, 29 May 2022 02:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 29 May 2022 02:00 PM IST
सार

32 वर्षीय राकेश कुमार निवासी गांव बीघड की शादी 2011 में चंडीगढ़ बस्ती सुचान निवासी सुनीता रानी के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे है।

विज्ञापन
Man Beaten by wife and cousin in sirsa
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

बच्चों को लेने के लिए ससुराल में आए व्यक्ति से उसकी पत्नी व चचेरे भाई ने मारपीट की और तरल पदार्थ डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। पीड़ित ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उस पर पानी डालकर आग बुझाई। पीड़ित ने मामले की शिकायत डिंग थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में 32 वर्षीय राकेश कुमार निवासी गांव बीघड ने बताया कि उसकी 2011 में चंडीगढ़ बस्ती सुचान निवासी सुनीता रानी के साथ शादी हुई थी। उनके दो बच्चे है। बीते एक वर्ष से सुनीता उसके दोनों बच्चों को साथ लेकर उसके चाचा के लड़के मोनू के साथ रिलेशनशिप में रह रही है। उसने अपनी पत्नी से दोनों लड़कों को मांगा था। लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


बीते 23 मई को उसे ससुर सुरजीत सिंह की मौत हो गई। जिसके बाद मोनू और सुनीता बच्चों को साथ लेकर सुचान में आ गए। मोनू ने उसे फोन कर दोनों बच्चों को  ले जाने की बात कही तो वह मोटरसाइकिल लेकर सुचान चला गया। वह रात को अपनी बुआ रानी पत्नी दुर्गा निवासी कोटली के घर चला गया और 27 मई को सुबह आठ बजे वह वहां से सुचान के लिए निकल गया। लेकिन सुचान के नजदीक स्थित ठेके के पास पहुंचा तो मोनू ने उसे रोक लिया और उसके साथ बहस करनी शुरू कर दी। इसी दौरान उसने डंडे से उसे सर पर वार किए। दुकानदार और अन्य लोगों ने बीच में आकर उसका बचाव कर दिया और वह अपने ससुर के घर पर पहुंच गया। जिसके बाद उसके पीछे पीछे मोनू भी घर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके ससुर के घर पर उसकी पत्नी सुनीता, राजू, दर्शन, उसका चाचा मोहन, राजेश ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करनी शुरू कर दी। तभी मोनू ने बोतल में भरा हुआ तरल पदार्थ उसके उपर खिंडा दिया और उसकी पत्नी सुनीता ने माचिस से उसे आग लगा दी। जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पर एकत्र हो गए। मौका मिलते ही आरोपी वहां से फरार हो गए और आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझा दी। आग से झुलसने के कारण वह बेहोश हो गया और आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां से डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा मेडिकल अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां पर अब उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed