फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Loot in sirsa of Haryana

आधी रात को दरवाजा खटखटाकर घर में घुसे लुटेरे, महिलाओं पर डंडे से हमलाकर की लूटपाट

Tue, 19 Jan 2021 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 19 Jan 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
Loot in sirsa of Haryana
सिरसा में लूट की वारदात के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के सिरसा में सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे कालांवाली के वार्ड नंबर तीन में पांच-छह युवकों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर में महिलाओं पर डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

विज्ञापन


भागते समय लुटेरों ने फायरिंग भी की। एक युवक की टांग में गोली लगी। इसके बाद लुटेरे घर से नकदी और आभूषण लूटकर ले गए। वारदात की सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं सीआईए सिरसा, सीआईए डबवाली, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।      

विज्ञापन



कालांवाली के वार्ड तीन निवासी महावीर की पत्नी प्रवीण ने बताया कि रात करीब एक बजे वह, उसका पति महावीर, ससुर रामकिशन, सास पालो देवी, ननद कांता और किरण अपने अपने कमरों में सो रहे थे। रात करीब एक बजे बाहर से किसी ने जोर जोर से दरवाजा खटखटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शोर सुनकर जब उसके पति और ससुर ने दरवाजा खोला तो बाहर पांच-छह नकाबपोश खड़े थे, जिनके हाथों में पिस्तौल और डंडे थे। हमलावरों ने उसकी सास पालो देवी, ससुर रामकिशन, ननद किरण पर डंडों से हमला कर दिया, जबकि दादी सास सरवती को दीवार से टकरा दिया। किरण और कांता के कानों की बालियां छीन लीं। बाद में हमलावर अलमारी और संदूक में रखी नकदी व जेवरात भी ले गए। 


प्रवीण ने बताया कि जब उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर इकट्ठा हो गए। जिसके बाद हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। फायरिंग में अंकुर वर्मा के पैर में गोली लगी। कालांवाली थाना के एएसआई राजकुमार पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। सुबह सीआईए सिरसा, सीआईए डबवाली, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाल रही है। कालांवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed