फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Loot after beating in Sirsa

Crime: पिस्तौल दिखाकर और मारपीट कर 20 हजार रुपये की लूट, लकड़ी का हिसाब करने के बहाने बुलाया

Mon, 04 Jul 2022 01:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 04 Jul 2022 01:44 PM IST
सार

आरोपी गुर्शमिंद्र ने पीड़ितों को पिस्तौल दिखाकर मोटरसाइकिल रुकवा लिया। ऐसे में वह दोनों मोटरसाइकिल से नीचे उतर गए। इसी दौरान जीवन ने पीछे से अपने हाथ में ली हुई तलवार उसके सिर पर मारी , जिस पर वह नीचे गिर गया। 

विज्ञापन
Loot after beating in Sirsa
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ठेकेदार ने लकड़ी का हिसाब करने के बहाने युवक को ओढां बस स्टैंड के पास बुलाकर पिस्तौल दिखाकर और मारपीट कर 20 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत ओढां पुलिस को दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में घुकांवाली के गगनदीप ने बताया कि वह और तरसेम सिंह निवासी घुकांवाली रोहतक में फर्नीचर के ठेकेदार गुर्शमिंद्र निवासी गांव चन्नू मलोट पंजाब के पास काम करते हैं। काम बंद होने के कारण वह और तरसेम सिंह दोनों 28 जून को अपने गांव घुकांवाली में आ गए। दो जुलाई को तरसेम सिंह और उसे वापस काम पर रोहतक में जाना था। जिसके लिए उसे औजार खरीदने थे। औजार खरीदने के लिए उसने 29 जून को ओढां के बैंक एटीएम से 20 हजार रुपये की नकदी निकलवाई थी। एक जुलाई को वह दोनों काम करने के लिए तैयार होकर घर से निकलने लगे। इसी दौरान ठेकेदार गुर्शमिंद्र का उसके पास फोन आया और बोला कि तुम्हारी लकड़ी का हिसाब रहता है। ओढां बस स्टैंड पर आ जाओ और हिसाब कर लो। वह दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर ओढां बस स्टैंड की तरफ निकल पड़े। 
विज्ञापन


कुछ दूरी पर रास्ते में गुर्शमिंद्र, जीवन सिंह, प्रदीप निवासी घुंकावाली व उनके साथ 8-9 अन्य व्यक्ति हाथों में डंडे लेकर खड़े थे। गुर्शमिंद्र के हाथ में पिस्तौल, जीवन के हाथ में तलवार और प्रदीप के हाथ में बेसबॉल का डंडा व अन्य आरोपियों के पास भी बेसबॉल व लकड़ी के डंडे थे। गुर्शमिंद्र ने उन्हें पिस्तौल दिखाकर मोटरसाइकिल रुकवा लिया। ऐसे में वह दोनों मोटरसाइकिल से नीचे उतर गए। इसी दौरान जीवन ने पीछे से अपने हाथ में ली हुई तलवार उसके सिर पर मारी , जिस पर वह नीचे गिर गया। ऐसे में अन्य युवकों ने भी उस पर हमला कर दिया। जब तरसेम ने उसे छुड़वाने का प्रयास किया तो उक्त आरोपियों ने उसकी भी पिटाई करनी शुरू कर दी। ऐसे में आरोपी गुर्शमिंद्र ने मारपीट कर उसकी जेब से 20 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। जब उन्होंने शोर मचाया तो उक्त आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed