फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Income tax raid at singla home

इनेलो विधायक सिंगला के घर व प्रतिष्ठानों पर आयकर सर्वे

Wed, 30 Dec 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Wed, 30 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Income tax raid at singla home

सिरसा के इनेलो विधायक मक्खनलाल सिंगला के सिरसा, डबवाली और सोनीपत स्थित प्रतिष्ठानों व उनके आवास पर मंगलवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने एक साथ सर्वे शुरू किया।

विज्ञापन


विभाग की टीम ने हिसार में सिंगला के भाई और रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दी। सभी जगह टीमें रात तक दस्तावेजों की जांच में जुटी थी।

ऐसे में फिलहाल किसी भी प्रकार की अनियमितता का खुलासा नहीं हुआ है। उधर इस कार्रवाई के साथ ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया, वहीं राजनीतिक हलकों में भी चर्चा रही।
विज्ञापन


विधायक सिंगला से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होेंने खुद को चंडीगढ़ में बताते हुए सर्वे की कार्रवाई की जानकारी से इनकार किया।

जानकारी के अनुसार विभाग की तीन टीमों का नेतृत्व आयकर विभाग गुड़गांव के अतिरिक्त निदेशक गौरव बंसल कर रहे थे।

सुबह नौ बजे सिरसा में तीन टीमों ने विधायक सिंगला के डबवाली रोड स्थित आवास और कार शोरूम पर दबिश दी। अधिकारियों ने शोरूम व आवास में पड़ी सारी फाइलें खंगालनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया। विधायक आवास के बाहर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कर्मचारी तैनात थे।

आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार विधायक सिंगला के सिरसा के अलावा हिसार, गुड़गांव और सोनीपत में कई प्रतिष्ठान हैं।

विभाग की टीमों ने वहां भी सर्वे किया है। विभाग की यह कार्रवाई नियमित थी या किसी शिकायत के आधार पर की गई इसके बारे में अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं।

डबवाली में वाहन शोरूम और आवास पर जांच
आयकर विभाग की टीम ने डबवाली में विधायक सिंगला के बेटे के वाहन शोरूम पर सर्वे किया। आयकर विभाग के फरीदाबाद स्थित हैडक्वार्टर की सात सदस्यीय टीम यहां सिंगला के आवास पर पहुंची।

टीम में लुधियाना, गुड़गांव तथा फरीदाबाद के अधिकारी शामिल थे। टीम ने शोरूम तथा वर्कशॉप के गेट बंद करवाकर उन पर पुलिस का पहरा लगा दिया।

कर्मचारियों के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए गए। टीम ने शोरूम प्रभारी मनजीत सिंह से रिकॉर्ड मांगा और सवाल किया कि आप भुगतान किस अकाउंट में करते हो? टीम देर शाम तक शोरूम में रही।


हिसार में भाई व रिश्तेदारों के घर पहुंची टीम
आयकर विभाग की टीम हिसार में सिंगला के भाई के घर पहुंची। चार अलग अलग टीमें सिंगला के रिश्तेदारों के यहां भी सुबह से लेकर देर रात तक बैठी रही।

शराब कारोबारी भाई सोहनलाल सिंगला के सेक्टर 15 स्थित मकान नंबर 123 में सुबह 11 बजे टीम पहुंची।

वहीं हिसार में ही उनके रिश्तेदारों के यहां सेक्टर 16 व सेक्टर 13 में दो मकानों में टीम के सदस्य पहुंच गए। वे देर रात तक उनके मकान में ही डेरा लगाकर बैठे रहे।

आयकर विभाग की टीम को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन है। जो भी चाहे निरीक्षण कर सकता है।
-मनजीत सिंह, प्रभारी
शक्ति मोटर्स, डबवाली

मैं फिलहाल चंडीगढ़ में हूं। मेरे प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का सर्वे चल रहा है, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है।
मक्खनलाल सिंगला, विधायक सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed