{"_id":"5921dd814f1c1b106b53624b","slug":"guru-govind-singh-sirsa-whasaap-case-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिखों के दसवें गुरु की फोटो से छेड़छाड़ कर व्हाट्स एप ग्रुप में भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिखों के दसवें गुरु की फोटो से छेड़छाड़ कर व्हाट्स एप ग्रुप में भेजा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
Updated Mon, 22 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह की आपत्तिजनक फोटो व्हाट्स एप में भेजने पर शहर थाना सिरसा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सिटी पुलिस को इस संबंध में शमशाबाद पट्टी निवासी कमल सिंह रंधावा ने शिकायत की थी। शिकायतकर्ता कमल रंधावा का कहना है कि वह खेतीबाड़ी करता है। गत दिवस उसके व्हाट्स एप नंबर पर एक मोबाइल नंबर से एक फोटो भेजा गया। फोटो सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह का था, लेकिन फोटो भेजने वाले ने उसके साथ छेड़छाड़ करके गुरु के सिर का निचला भाग अर्धनग्न औरत का जोड़ रखा था।
विज्ञापन
फोटो के नीचे सिख कौम के संबंध में अश्लील और आपत्तिजनक बातें लिखी हुईं थी। रंधावा का कहना है कि सिखों के गुरु की फोटो से छेड़छाड़ और उसके नीचे कौम के बारे में लिखी आपत्तिजनक बातों ने उसकी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाई। इसके बाद उसने जेजे पुलिस चौकी जाकर शिकायत दी।
विज्ञापन
कमल रंधावा का कहना है कि जिस शख्स के नंबर से उसके व्हाट्स एप नंबर पर फोटो भेजी गई उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राम सिंह का कहना है कि रंधावा की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने और आईटी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की तह तक जाएगी, जो लोग इसमें शामिल हैं उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।