फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Girl arrested for cheated money from middle-aged by making objectionable video in Sirsa

सिरसा: आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अधेड़ से रुपये ऐंठने के मामले में युवती काबू, 10 लाख की करी थी डिमांड

Wed, 22 Jun 2022 01:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Jun 2022 01:07 AM IST
सार

पांच लाख वसूलने के बाद भी युवती ने ब्लैकमेल कर रुपये मांगे थे। शिकायत के बाद पुलिस ने 50 हजार रुपये लेते हुए युवती को रंगे हाथ पकड़ा है।

विज्ञापन
Girl arrested for cheated money from middle-aged by making objectionable video in Sirsa
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में अधेड़ उम्र के व्यक्ति को आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैक मेल करने के मामले में पुलिस ने एक युवती को 50 हजार रुपये की ब्लैक मेलिंग राशि के साथ रंगे हाथों काबू किया है। युवती की ओर से उक्त व्यक्ति को ब्लैकमेल कर पांच लाख की राशि पहले ही ऐंठ ली गई थी। जबकि इसके बाद भी युवती वीडियो का हवाला देकर उसे पांच लाख रुपये की मांग करती रही। पीड़ित की ओर से मामले की शिकायत पुलिस को देने के बाद पुलिस ने युवती को काबू किया है।  

विज्ञापन


मंगलवार को थाना शहर सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर बनवारी लाल ने बताया की गिरफ्तार की गई युवती की पहचान नैंसी निवासी वार्ड नंबर 10 ऐलनाबाद हाल गली नंबर 6 आंनद विहार, सिरसा के रूप में हुई हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपी युवती के खिलाफ दलीप निवासी दुकान 31 नई अनाज मंडी सिरसा की शिकायत पर थाना शहर सिरसा में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है । थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार की गई युवती को एक दिन के पुलिस  रिमांड पर लिया गया और जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पिता के बीमार होने का बहाना बनाकर मांगी थी राशि 
पुलिस को दर्ज करवाई गई शिकायत में दलीप कुमार निवासी नई अनाज मंडी सिरसा ने बताया कि वह एक सामाजिक कार्यकर्ता है और समाजहित के कार्यों में अक्सर भाग लेता है। सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान उसकी जान पहचान युवती नैंसी से हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि युवती ने अपने पिता की बीमारी का हवाला देकर उससे मदद मांगी थी और इसी दौरान अपनी पिता की बीमारी के लिए पांच लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायतकर्ता दलीप सिंह ने यह भी बताया कि युवती ने वीडियो बनाकर वायरल करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। जिसके बाद उक्त युवती की ओर से 10 लाख रुपये की मांग की थी और अब तक पांच लाख रुपये वह अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए थे और बाकी राशि लेने के लिए लगातार दबाव बना रही थी।


थाना प्रभारी ने बताया कि युवती लगातार शिकायतकर्ता दलीप पर दबाव बनाकर पैसों की मांग कर रही थी और बीते दिवस उसे 50 हजार रुपये की ब्लैक मेलिंग राशि के साथ जेजे कॉलोनी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजबाला व शहर थाना पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं पूछताछ के बाद आरोपी युवती के कब्जे से पुलिस ने कुल एक लाख की राशि भी बरामद की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed