{"_id":"62a837185173fd2d873d202c","slug":"fraud-with-young-man-in-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: दोस्त बनकर किया फोन, मां के बीमार होने का बहाना बना ठग लिए 72 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sirsa: दोस्त बनकर किया फोन, मां के बीमार होने का बहाना बना ठग लिए 72 हजार रुपये
Tue, 14 Jun 2022 12:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:52 PM IST
सार
पीड़ित ने अपने दोस्तों से उधार लेकर आरोपी को पैसे दिए थे। इसके बाद आरोपी का फोन बंद आने लगा। उसने पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
fraud
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा में मां के बीमार होने का बहाना बनाकर और खुद को दोस्त बताकर एक शातिर ने युवक से 72 हजार रुपये पेटीएम में ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित को जब मामले की जानकारी मिली तो उसने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में गोविंद्र निवासी भगवान परशुराम चौक ने बताया कि बीते शनिवार को दोपहर एक बजे उसके फोन पर किसी का फोन आया और उसने अपना नाम मुकेश बताया। उसके एक दोस्त का नाम भी मुकेश है। उक्त युवक ने कहा कि उसकी मां का स्वास्थ्य बेहद खराब है और इमरजेंसी में दाखिल किया है। लेकिन उसके पास रुपये नहीं है। उसने कहा कि उसे रुपयों की बहुत जरूरत है और वह उसे पेटीएम कर दे। शाम को वह उसे पूरी राशि वापस दे देगा। उसने 15000-15000 कुल 30 हजार रुपये उसके नंबर पर पेटीएम कर दिए।
विज्ञापन
कुछ समय बाद फिर उसके पास फोन आया और फिर से उसने 20 हजार और 2000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जिसके बाद उसने रविवार को सुबह उसके व्हाट्सएप पर 52000 रुपये भेजने का पेटीएम का स्क्रीनशॉट भेजा। लेकिन जब उसने खाता चेक किया तो उसके पास कोई राशि वापस नहीं आई। जिसके बाद उसने उसे फोन कर राशि खाते में न आने की जानकारी दी। तब उसने कहा कि उसके खाते में कम राशि बची है। पहले वह उसके खाते में 10 हजार रुपये जमा करवा दे जिसके बाद उसके खाते में राशि आ जाएगी। लेकिन तब उसके खाते में शेष छह हजार रुपये ही रह गए थे। उसने उक्त युवक पर विश्वास कर अपने दोस्त राकेश कुमार से पांच हजार रुपये, प्रेम सोनी से पांच हजार व अमित कुमार से चार हजार की राशि अपने पेटीएम में ट्रांसफर करवा ली और उसने फोन करने वाले के खाते में 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
उक्त युवक ने उसे फिर से फोन कर कहा कि उसके खाते में राशि जमा नहीं हुई है। जिसके बाद उसने फिर से 10 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। इस तरह उसने कुल 72 हजार रुपये की उसके खाते में ट्रांसफर कर दी। जिसके बाद उक्त युवक का फोन बंद आ रहा है। जब वह अपने दोस्त के साथ मिला और उससे बात की तो उसने कहा कि उसके साथ धोखा हो गया है। ऐसे में अब उसने पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।