{"_id":"616e109af203ed496a73420b","slug":"four-companies-of-police-force-were-deployed-in-dera-area-of-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranjit Singh Murder Case: डेरा क्षेत्र में पुलिस फोर्स की चार कंपनियां रही तैनात, डेरा में भी कम दिखे श्रद्धालु ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ranjit Singh Murder Case: डेरा क्षेत्र में पुलिस फोर्स की चार कंपनियां रही तैनात, डेरा में भी कम दिखे श्रद्धालु
Tue, 19 Oct 2021 05:56 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 19 Oct 2021 05:56 AM IST
सार
रंजीत सिंह मर्डर मामले में राम रहीम व अन्य दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। कोर्ट की सुनवाई के दौरान सिरसा में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए डेरा एरिया में फोर्स तैनात की गई।
विज्ञापन
सिरसा में तैनात फोर्स
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचकूला सीबीआई कोर्ट द्वारा दिए जाने वाले फैसले को लेकर सिरसा पुलिस दिनभर अलर्ट पर रही। प्रशासन की ओर से डेरा क्षेत्र में चार पुलिस की कंपनियों को तैनात किया गया और आवाजाही पर निगरानी रखी गई।
विज्ञापन
वहीं सोमवार को दिनभर डेरा क्षेत्र की सभी दुकानें भी खुली दिखाई दी। जबकि डेरे में पहले के मुकाबले कम श्रद्धालु ही आते-जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस की ओर से तीन स्थानों पर नाके लगाए गए थे। नाकों पर आरएएफ और पुलिस के जवानों को तैनात किया गया। वहीं पुलिसकर्मी संदिग्ध वाहन चालकों पर भी नजर रखे रहे। ऐसे में पुलिस की ओर से वाहनों की जांच भी की गई। ताकि कोई भी शरारती तत्व उत्पात न मचा सके।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Ranjit Singh Murder Case: बेटा जगसीर बोला-19 साल पहले का वो मंजर याद कर सहम जाते हैं परिजन और ग्रामीण
विज्ञापन
डेरा क्षेत्र में तीन स्थानों पर लगाए गए नाके
डेरा क्षेत्र में अधिक लोग एकत्र न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से तीन स्थानों पर नाके लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं जिला प्रशासन की ओर से भी डेरा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के साथ संपर्क रखा गया और डेरे में अधिक लोग एकत्र न होने देने के निर्देश भी दिए गए।