हरियाणा: 145 किलो डोडा पोस्त बरामद, तरबूजों के नीचे छिपाकर करते थे सप्लाई, पांच तस्कर काबू
आरोपी अपनी सुरक्षा के लिए कैंटर के आगे कार को पायलट के तौर पर लगाकर रखते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा में सीआईए टीम ने नशा तस्कर गिरोह के पांच शातिरों को शारदा पैलेस के पास से 145 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी तरबूजों की आड़ में उत्तर प्रदेश से डोडा पोस्त की बड़ी खेप लाए थे लेकिन सीआईए टीम ने आरोपियों को एक रिट्ज कार व एक कैंटर सहित काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपीयों की पहचान राजबीर वासी सरदूलगढ़, सेवक वासी कोड़ीवाला हाल सरदूलगढ़ जिला मानसा पंजाब, गुरमुख सिंह वासी टीटूखेडा, रवि सिंह वासी ओटू और लखा सिंह वासी सरदूलगढ़ पंजाब के रूप में हुई है।
सीआईए सिरसा की एक टीम एसआई ओमप्रकाश के नेतृत्व में महाराणा प्रताप चौक सिरसा पर थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि हिसार की तरफ से आने वाले एक कैंटर में तरबूजों के नीचे डोडापोस्त की भारी खेप छुपाई हुई है। तस्करों ने कैंटर के आगे रिट्ज कार को पायलट के तौर पर लगा रखा है।
टीम ने तुरंत डीएसपी हेडक्वार्टर आर्यन चौधरी को सूचना भेजी और उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार बंसल हॉस्पिटल नजदीक शारदा पैलेस, हिसार रोड पर नाकाबंदी की। थोड़ी देर में एक सफेद रंग की रिट्ज कार फतेहाबाद की तरफ से आती दिखाई दी। उसे सीआईए टीम ने रोक लिया। थोड़ी देर बाद एक कैंटर भी फतेहाबाद की तरफ से आता दिखाई दिया। सामने सीआईए की नाकाबंदी देखकर तस्करों ने गाड़ी वापस भगाने की कोशिश की लेकिन सीआईए टीम ने आरोपियों को कैंटर सहित काबू कर लिया।
सीआईए टीम ने मौके पर राजपत्रित अधिकारी महेंद्र सिंह नायब तहसीलदार सिरसा को बुलाकर उनकी हाजिरी में कार व कैंटर की तलाशी ली तो कैंटर से तरबूजों के नीचे से कुल 15 कट्टे बरामद हुए जिसमें 145 किलोग्राम डोडा पोस्त भरा था।