फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Five accused planning to rob petrol pump arrested by Sirsa Police, sword and gundi recovered

सिरसा पुलिस की कार्रवाई: पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाते पांच आरोपी किये काबू, तलवार व गंडासी बरामद

Thu, 14 Dec 2023 12:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 14 Dec 2023 12:36 PM IST
सार

सूचना मिलने के बाद उप निरीक्षक की अगुवाई में टीम बताए गए ठिकाने पर पहुंचे। मौजूदा लोकेशन से कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ी कर उप निरीक्षण अकेले खेत में बने कमरे के पास पहुंचे। उन्होंने कमरे में बने जंगले से देखा तो पांच युवक कमरे में बैठे थे।

विज्ञापन
Five accused planning to rob petrol pump arrested by Sirsa Police, sword and gundi recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिरसा में रोडी पुलिस ने बुधवार रात को पांच युवकों को सुरतिया पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने पांच से तलवार, गंडासी आदि बरामद किये। पांच पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पांचों को रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों संबंधी खोजबीन करेगी। 

विज्ञापन


रोडी थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार रात को रोडी थाने की एक टीम एएसआई बालकिशन, ईएसआई रिसाल सिंह, सिपाही भूपेन्द्र सिंह और सिपाही राममेहर जटाना रोड बस अड्डा गांव रोडी में रात्रि गश्त के दौरान मौजूद थी। इस दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सुरतिया रोड पर नहर से आगे बने खाली पड़े पुराने कोठे में कुछ लोग सुरतिया पेट्रोल पंप लुटने की योजना बना रहे हैं। यदि पुलिस छापा मारे तो हथियार के साथ सभी को पकड़ सकती है। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद उप निरीक्षक की अगुवाई में टीम बताए गए ठिकाने पर पहुंचे। मौजूदा लोकेशन से कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ी कर उप निरीक्षण अकेले खेत में बने कमरे के पास पहुंचे। उन्होंने कमरे में बने जंगले से देखा तो पांच युवक कमरे में बैठे थे।  पांचों में एक युवक अपनी हाथ में बैटरी जलाये हुये चोरो को समझा रहा था कि तलवंडी रोड पर गांव सुरतिया में बने पैट्रोल पंप को लुटेंगे और लूट की राशि को आपस में बांट लेंगे। इसके बाद उप निरीक्षक ने टीम इशारा कर बुला लिया और सभी को कमरे में ही दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को पूछताछ में बताया कि पकड़े युवकों ने अपना नाम गुरबक्श सिह उर्फ गच्छा पुत्र मेजर सिह निवासी गांव रोडी, सतनाम पुत्र हरविन्द्र उर्फ बिन्द्र सिह निवासी रोडी, सपनदीप पुत्र डूंगर सिंह निवासी कुशला थाना जोडकिया ,पंजाब, अमनदीप सिंह उर्फ बूरा पुत्र जगराज सिंह निवासी जटाना थाना सरदूलगढ जिला मानसा और जसकरण सिह पुत्र मलकीत सिह निवासी गांव कुशला थाना जोडकिया पंजाब बताया। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया और रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed