{"_id":"5eb27c649bd0c7f7e8808d36bbcfa3d9","slug":"firing-in-shahpur-begu-panic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर बेगू में फायरिंग, मची अफरा-तफरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहपुर बेगू में फायरिंग, मची अफरा-तफरी
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपटा मार्ग पर स्थित गांव में शाहपुर बेगू में बुधवार कार सवार युवकों ने बाइक सवार एक युवक पर एक के बाद एक आठ फायर किए जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। हमला पुरानी रंजिश में किया गया। आरोपी बेगू गांव का ही है जिस पर पहले से हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। उधर नाराज ग्रामीणों ने सिरसा-चोपटा मार्ग पर यातायात जामकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे डीएसपी रविंद्र और सदर थाना बलवंत सिंह ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि दो दो दिन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद जाम खोल दिया गया। किसी अनहोनी की आशंका को लेकर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
हमले में बाल बाल बचे सर्वमित्र निवासी शाहपुर बेगू ने बताया कि तीन चार माह पूर्व उसकी गांव के ही जीता के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उस वक्त भी जीता ने उसे जान से मारने की कोशिश की थी, जिस पर उसके खिलाफ थाना सदर सिरसा में आईपीसी की धार 307 के तहत केस दर्ज किया गया था। उसका आरोप है कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जबकि वह जान माल का खतरा पुलिस को बता चुका था। उसने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढे़ दस बजे वह सर्विस स्टेशन से बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। तभी पेट्रोल पंप के समीप एक कार में सवार होकर आए जीता, उसका भाई और तीन अन्य लोगों ने उसकी बाइक में टक्कर मारने के साथ ही फायरिंग शुरू कर दी। उसने किसी तरह आगे जा रहे एक बाइक सवार को रूकवाकर उससे मदद मांगी पर वह भी बाइक छोडक़र भाग गया। इसके बाद उसने खेतों में भागा तब भी उस पर फायरिंग जारी रही। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण आए तो हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
उसने बताया कि बाद में उसने अपने भाई और पुलिस को सूचना दी। फायरिंग सुनकर मौके पर सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे। जिन्होंने रोष स्वरूप करीब साढ़े 11 बजे सिरसा-चोपटा मार्ग पर यातायात जाम कर दिया। उधर जाम की सूचना मिलते ही डीएसपी रविंद्र कुमार और थाना सदर सिरसा प्रभारी बलवंत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया पर ग्रामीण हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग पर अडे़ हुए थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नही किया जिससे लगता है कि पुलिस उससे मिली हुई है। डीएसपी और सदर थाना प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि दो दिनों के भीतर आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
फोटो: