फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   escape from police custudy, criminal escape, sheru, drug dealer, drugs, medicine

नशे का सौदागर दिल्ली में सिरसा पुलिस की गिरफ्त से फरार

Wed, 31 Aug 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 31 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
escape from police custudy, criminal escape, sheru, drug dealer, drugs, medicine
भागने से पहले पुलिस हिरासत में शेरू - फोटो : Bureau

नशीली दवा सप्लायर गिरोह का सरगना शेरू उर्फ विशाल दिल्ली में सिरसा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ शालीमार बाग थाना में केस दर्ज करवाया गया है। दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता ने मामले की जांच डीएसपी मुख्यालय को सौंप दी है, जांच के बाद ही पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


गौरतलब हो कि सीआईए सिरसा ने 27 अगस्त को भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ सरगना सहित पांच तस्करों को गिरफ्तार किया था। अदालत ने तस्करों ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया और शेरू को चार दिन की रिमांड पर ले लिया था। हुडा चौकी में तैनात एएसआई दाता राम के नेतृत्व में पुलिस टीम शेरू उर्फ विशाल को मंगलवार सुबह दिल्ली लेकर गई।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि शेरू दिल्ली से नशीली दवाइयां मंगवाता था और पुलिस उसकी निशानदेही पर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करना चाहती थी। टीम मेें एएसआई दाताराम के साथ हवलदार संदीप कुमार और एक महिला पुलिसकर्मी थी। ये लोग शेरू को दिल्ली के शालीमार क्षेत्र में लेकर गए थे। इसी दौरान शेरू ने पुलिसकर्मी को धक्का देकर अपना हाथ छुड़वा लिया और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके फरार होते ही पुलिस टीम के होश उड़ गए। उन्होंने दिल्ली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, हर तरफ नाकाबंदी कर दी गई लेकिन शेरू हाथ नहीं आया। इसके बाद पुलिस टीम लीडर एएसआई दाताराम ने सिरसा पुलिस को घटना की जानकारी दी। साथ ही शालीमार बाग थाने में शेरू के खिलाफ केस दर्ज करवाया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता का कहना है कि इस मामले की जांच डीएसपी मुख्यालय को सौंपी गई है रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

गर्लफ्रेंड, साथी और नशे के साथ पकड़ा था शेरू को
पुलिस के अनुसार 27 अगस्त को उसे सूचना मिली कि पंजाब से दो तस्कर सिरसा में  नशीली दवाओं की खेप लेने आए हैं। सीआईए ने दो टीमों का गठन किया और तस्करों व सप्लायर को रंगे हाथों पकड़े की योजना बनाई। रात साढ़े आठ बजे कार में सवार तस्कर सिरसा से पंजाब की तरफ जाने लगे। नेजाडेला टी प्वाइंट के पास सीआईए ने अपनी  गाड़ी कार के आगे लगाकर उसे रुकवाया।


कार में पंजाब के मानसा जिला निवासी इकबाल सिंह व गुरजंट सिंह सवार थे। कार की तलाशी लेने पर 200 शीशी नशीली दवा बरामद हुई। दोनों को सीआईए ने हिरासत में ले लिया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि ये माल नई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी विशाल उर्फ शेरू से लेकर आए हैं। उसने हुडा सेक्टर 20 में किराए पर कोठी ले रखी है। इसके बाद  कुछ ही देर में सप्लायर विशाल उर्फ शेरू कार में अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता और साथी वरुण ग्रोवर के साथ सवार होकर पंजाब की तरफ जाने लगा। सीआईए ने पीछा करते हुए हुडा चौक के पास कार को रुकवाया। कार की तलाशी ली तो उसमें 400 शीशी नशीली दवा मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed