{"_id":"9e72358775cb95169a75ebec3e9cb3db","slug":"encounter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनकाउंटर में मारा गया इनामी बदमाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनकाउंटर में मारा गया इनामी बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Mon, 18 Jan 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
पंचायती चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के इरादे से ऐलानाबाद में आए बदमाशों से सिरसा पुलिस का आमना सामना हो गया। रात नौ बजे सिरसा पुलिस को बदमाशों के बारे में पता चला। आईजी स्टॉफ की टीम में इंस्टेक्टर जीत सिंह के नेतृतव में भी पुलिस टीम ऐलनाबाद पहुंच गई।
विज्ञापन
इसके बाद सिरसा पुलिस और आईजी स्टॉफ ने संयुक्त रूप से बदमाशों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया। पुलिस बदमाशों तलाश की तो वे खेतों में घुस गए। बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके बाद सिरसा पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करनी शुरू कर दी। दोनों तरफ से भारी गोली बारी होने लगी।
विज्ञापन
सिरसा पुलिस की गोली से राजस्थान के मिठी निवासी बदमाश मुकेश कुमार मारा गया। पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से फायरिंग चलती रही। एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि इनकाउंटर में एक ईनामी बदमाश मुकेश कुमार मारा गया है। सिरसा पुलिस ने अन्य बदमाशों की तलाश में पूरे इलाके में सर्च अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन